फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stored firecrackers that were not sold during Deepawali

Budaun News: दीपावली में बिक्री नहीं हुए पटाखों का किया था भंडारण

Fri, 13 Jun 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Stored firecrackers that were not sold during Deepawali
कुंवरगांव में पटाखों में लगी आग के बाद घर की हालत। संवाद
कुंवरगांव। होली चौक के एक मकान में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया था। बुधवार रात यहां पर आग लग गई थी। मामले में पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि दीपावली पर बचे पटाखों का यहां भंडारण किया गया था। अभी पुलिस और अग्निशमन अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि रईस का भाई अतीक हर दीपावली पटाखे घर के नीचे की दुकान में रखकर बेचते हैं। उनके पास पटाखा बिक्री का लाइसेंस भी है। उन्होंने बताया कि पिछले साल दीपावली पर बचे हुए पटाखों का भंडारण किया गया था। बुधवार रात उसमें आग लग गई। हालांकि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच कस्बा चौकी प्रभारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह था मामला
कुंवरगाव कस्बा के होली चौक निवासी रईस पुत्र अब्दुल लतीफ के मकान के नीचे दुकान में बुधवार रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई थी। इसके बाद धमाके होने लगे। हादसे के दौरान परिवार के लोग ऊपर आपस में बैठकर बातचीत कर रहे थे। जब उन्होंने पटाखों से धमाके की आवाज सुनी तो नीचे पहुंचे, तब तक आग विकराल हो चुकी थी। इसके बाद रईस उनका भाई अतीक ने परिवार के लोगों को बगल के मकान से नीचे उतरा। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed