फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   stoped sadhvi prachi

साध्वी प्राची को सम्मेलन में जाने से रोका 

Sat, 07 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 07 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
stoped sadhvi prachi
साध्वी प्राची को सम्मेलन में जाने से रोका
भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची को बिसौली में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के सम्मेलन में जाने की अनुमति नहीं मिली। प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए नगर की सीमाओं को सील कर सभास्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया था। बाद में उन्होंने मोबाइल से सम्मेलन को संबोधित और आरोप लगाया कि सपा सरकार के इशारे पर उन्हें रोका गया। 
विज्ञापन

 कस्बा के विद्या मंदिर इंटर कालेज में विश्व हिंदू परिषद की ओर से सम्मेलन का आयोजन पूर्व निर्धारित था। साध्वी इसमें बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थीं। वह नगर में आईं तो प्रशासन ने उन्हें सभास्थल पर जाने से रोक दिया। इस पर उन्होंने अफसरों से नाराजगी जाहिर की। लेकिन प्रशासन ने उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी। बाद में उन्होंने मोबाइल पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी झंडा फहराने के मामले में राजद्रोह का मुकदमा लिखा जाना चाहिए। प्रशासन ने राजनैतिक दबाव के चलते देशद्रोहियों के खिलाफ मामूली में धाराएं लगा दीं। बाद में मीडिया से मुखातिब होते हुए बोलीं कि अगर पाकिस्तान का झंडा लहराने वालों के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज न हुआ तो आंदोलन होगा। 
विज्ञापन

उधर, सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ प्रांतीय नेता स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि देश में कुछ लोगों द्वारा हिंदुओं केे साथ सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य  रामसेवक शर्मा ने की।  इस अवसर पर पवन शर्मा, घनश्याम दास गुप्ता, योगेश भारद्धाज, राजेश भारद्धाज, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक वाष्र्णेय, शिवकुमार  शर्मा, अनुपम गुप्ता, रचित अग्रवाल, अनिल कुमार अक्कू, दुर्गेश वाष्र्णेय,  राजाराम कोरी, समेत तमाम लोग मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी के बयान से बढ़ी दावेदारों की धड़कने 
बिसौली। विहिप के सम्मेलन में साध्वी प्राची का आन इस विधानसभा से भाजपा टिकट के दावेदारों की धड़कने बढ़ा गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साध्वी विस चुनाव लड़ना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने बिसौली विस को चुना है। पत्रकार वार्ता में चुनाव लड़ने के साल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जैसा आदेश देगी, वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed