फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stones pelted on SC family in protest against bicycle show

Budaun News: साइकिल पर तमाशा दिखाने के विरोध में अनुसूचित जाति के परिवार पर पथराव

Tue, 28 Jan 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on SC family in protest against bicycle show
पिथौरा गांव में पथराव के दौरान घर में टूटी पड़ी चारपाही।स्रोत-वीडियोग्रैब - फोटो : संवाद
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में रविवार शाम अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति द्वारा साइकिल पर तमाशा दिखाने के विरोध में दूसरे पक्ष के लोग हमलावर हो गए। हमलावरों ने पीड़ित के घर पर पथराव कर लोगों के साथ मारपीट की। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव खितौरा निवासी पप्पू पुत्र लटुरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अनुसूचित जाति से है। वह गांव-गांव साइकिल पर तमाशा दिखाकर परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार शाम वह गांव में साइकिल पर तमाशा दिखा रहा था। वहां उसकी जाति के ही लोग मौजूद थे। इसी बीच गांव में रहने वाले दूसरे पक्ष के युनुस पुत्र मुमताज, सलीम पुत्र समीर, युनुस पुत्र इदरीश, जान मुहम्मद उर्फ जॉनी पुत्र इस्माइल, कौसर पुत्र शकूरी, अबरार पुत्र नन्हें, शमशेर पुत्र पच्चू, वसीम पुत्र सज्जाद, सज्जा पुत्र जंजारी, नासिर पुत्र बन्ने, आसीन पुत्र बन्ने, अलीम पुत्र समीर, अफजाल पुत्र शकूरी, आदिल, शेमशेर आदि वहां आ गए।
विज्ञापन

सभी के हाथ में लाठी डंडे, लोहे की रॉड एवं भाला थे। आरोपियों ने आते ही तमाशे का विरोध करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसके घर में घुस आए। यहां पथराव के साथ ही घर के सामान की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। चारपाई, चूल्हे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने जाति सूचक शब्द कहकर जान से मारने की धमकी दी। पथराव में कांशीराम और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव की सूचना पर देर रात ही उघैती प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आते ही हमलावर मौके से भाग निकले।
पुलिस ने हमलावरों के घरों पर दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी नहीं मिल सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 14 आरोपियों के खिलाफ बलवा, पथराव, एससीएसटी एक्ट, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनका देर शाम तक चालान नहीं हो सका था।

प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों की मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। पथराव करने के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed