फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stone-pelting and firing over an old dispute; ten injured, including four women.

Budaun News: पुराने विवाद में पथराव व फायरिंग, चार महिलाओं सहित दस घायल

Fri, 21 Aug 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting and firing over an old dispute; ten injured, including four women.
गोली लगने से घायल महिला रजनी। संवाद
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव बडेरिया में बृहस्पतिवार की सुबह सिंचाई के 1600 रुपये न देने को लेकर दो पक्षों के बीच चले आ रहे विवाद ने बृहस्पतिवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, फायरिंग होने के साथ पथराव भी हुआ। करीब एक घंटे तक हुए बवाल में चार महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। गोली लगने से महिला रजनी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गावं बडेरिया निवासी घायल अमरीश ने बताया कि पांच महीने पहले उन्होंने अपने खेत में गांव के ही अजब सिंह के ट्यूबवेल से सिंचाई की थी। इसके भुगतान के 1600 रुपये न दे पाने के कारण उन दोनों के बीच में विवाद चला आ रहा था। इसी वजह से अजब सिंह के पक्ष ने बृहस्पतिवार की सुबह उसके भाई मन्नू को खेत पर जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। हमलावरों ने उनकी भी पिटाई की। इस दौरान पथराव करते हुए अजब सिंह के बेटे ने गोली चला दी। गोली उनकी पत्नी रजनी के दाहिने पैर में लगी। उसके बाद उन्होंने और उनके परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष के अमरीश, रजनी, नेत्रपाल, मन्नू, एक अज्ञात और दूसरे पक्ष के अजब सिंह, सीमा, श्यामकली, सुधा और हृदेश घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत होने पर सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।




प्रकरण में दोनों पक्षों के छह-छह लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - डाॅ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण

गोली लगने से घायल महिला रजनी। संवाद

गोली लगने से घायल महिला रजनी। संवाद

गोली लगने से घायल महिला रजनी। संवाद

गोली लगने से घायल महिला रजनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed