{"_id":"6a9f1f387d79d6c15c00ade0","slug":"stillborn-baby-delivered-after-pregnant-woman-assaulted-allegations-leveled-against-strongmen-badaun-news-c-123-1-bdn1038-172562-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गर्भवती से मारपीट के बाद मृत बच्ची का जन्म, दबंगों पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गर्भवती से मारपीट के बाद मृत बच्ची का जन्म, दबंगों पर लगाया आरोप
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के मामूरगंज गांव में गर्भवती महिला के मृत बच्ची होने के मामले में महिला के पति ने गांव के कुछ दबंगों पर प्रसव से पहले मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्हीं की पिटाई के कारण गर्भस्थ की मौत हुई। पुलिस ने मृत नवजात के शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया।
मामूरगंज गांव निवासी अमरजीत ने बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी कुंती देवी के साथ 16 अगस्त को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की थी। घटना में घायल होने के बाद महिला के कादरचौक थाने में शिकायत देने पर पुलिस ने मामले में मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
आरोप है कि इसके कुछ दिन बाद आरोपियों ने दोबारा उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर कुंती देवी ने एक मृत बच्ची को जन्म दिया। पति अमरजीत का आरोप है कि दबंगों की पिटाई के कारण ही उसकी पत्नी की हालत बिगड़ी और बच्ची की मौत हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गर्भवती की मौत के बाद सूचना मिलने पर मौके पर जानकारी की गई, लेकिन उनकी बताई जानकारी के अनुसार ऐसा कोई मारपीट का मामला संज्ञान में नहीं आया। सीओ उझानी राहुल पांडेय बताया कि नवजात के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।