फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   steet light

स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा बाहरी इलाका

Tue, 17 Feb 2015 11:51 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 17 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
steet light
 बाईपास से होकर नगर में प्रवेश करने तक नगर परिषद प्रशासन स्ट्रीट लाइट लगवाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। 50 लाख रुपये की लागत वाले स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट के लिए धनराशि मिल चुकी है। जल्द ही पूरा इलाका जगमग हो उठेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन ने स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट के तहत नगर में बाहरी क्षेत्र से जुड़े पांच इलाकों को चिह्नित किया था। चिह्नित इलाकों में प्राइवेट बसस्टैंड से वरा मालदेव मोड़, एपीएम डिग्री कॉलेज मोड़ से बदायूं बाईपास मोड़, उपकोषागार कार्यालय से बदायूं रोड पर शिव मंदिर और मंडी समिति बाईपास से नगर में रामप्रसाद कोल्ड स्टोरेज तक शामिल है। पांचों इलाकों में करीब 125 नये पोल पर लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन

ईओ ललतेश सक्सेना ने बताया कि नगर के बाहरी छोर पर अंधेरे की वजह से आवाजाही के दौरान असुरक्षा का माहौल बना रहता था। प्रोजेक्ट पर काम शुरू करते हुए कार्यदायी संस्था ने ठेके पर पोल लगवाने शुरू कर दिए हैं। सभी पोल पर लाइन अंडर ग्राउंड होगी। उसे जेनरेटर से भी कनेक्ट रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चरण में शामिल होगा तीन किमी का दायरा
उझानी। स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट का काम दो चरण में पूरा होगा। पहले चरण के लिए धनराशि मिलने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने दूसरे चरण के कार्य के लिए कवायद शुरू कर दी है। एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। दूसरे चरण में बाईपास इलाके के करीब तीन किलोमीटर के दायरे में काम कराया जाएगा।


स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट के लिए प्रस्ताव उन्होंने तैयार कराया था। उनकी योजना नगर को बेहतर बनाने और नागरिकों की सुविधा के अनुरूप विकास कराने की है। जल्द नागरिकों को कुछ और सौगात दी जाएगी। इस पर विचार चल रहा है।
- पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर परिषद उझानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed