फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Statue of Ambedkar and Buddha installed on disputed land

Budaun News: विवादित जमीन पर लगाई आंबेडकर और बुद्ध की प्रतिमा

Mon, 20 Jan 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 20 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Statue of Ambedkar and Buddha installed on disputed land
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में एक विवादित जमीन पर शनिवार रात कुछ लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगा दी। शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों प्रतिमाओं को हटवाकर पंचायत भवन में सुरक्षित रखवा दिया। हिदायत दी है कि जब तक जमीन का विवाद कोर्ट से हल नहीं हो जाता तब तक वहां किसी की प्रतिमा नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन

गांव बेहटा गुंसाई स्थित जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा है। इस जमीन पर शनिवार को कुछ लोगों ने आंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा को रख दिया। गांव के अन्य लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम बिल्सी को फोन पर दी। एसडीएम रिपुदमन सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव रविवार सुबह 11 बजे गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों से भी बात की और कहा कि जब तक इस जमीन का विवाद कोर्ट से तय नहीं हो जाता तब तक किसी की प्रतिमा नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने दोनों प्रतिमाओं को उस स्थान से हटवाकर बराबर में बने पंचायत भवन में रखवा दिया। यह भी कहा यदि किसी भी व्यक्ति ने अगर इस तरह की शरारत की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि कोई प्रतिमा शासन की अनुमति के बिना नहीं लगाई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति नियम विरुद्ध काम करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed