फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   station signal work complete

स्टेशन समेत आउटर पर सिग्नल का काम पूरा

Thu, 05 Feb 2015 12:02 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 05 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
station signal work complete
ब्रॉडगेज लाइन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अढौली फाटक बंद कर नई बनी बुर्रा क्रॉसिंग से आवागमन भी शुरू हो गया। इसी के साथ स्टेशन समेत आउटर पर सिग्नल का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बरेली-कासगंज के बीच अंतिम चरण में पहुंचे ब्रॉडगेज लाइन के लिए स्थानीय स्टेशन समेत वितरोई और कछला में हाल्ट पर निर्माण कार्य ने पिछले चार-पांच दिन से रफ्तार पकड़ ली है। स्टेशन के प्लेटफार्म समेत फुटपॉथ का भी काम पूरा हो गया। स्टेशन अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि अभी कई और काम बाकी हैं, लेकिन सिग्नल को ऑन करके उसका परीक्षण भी कर लिया गया है। जल्द ही प्लेटफार्म का शेड पर बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बरेली-कासगंज के बीच नई ब्रॉडगेज लाइन पर फरवरी में सीआरएस की पूरी संभावना है। विभागीय अफसर मालगाड़ी के ट्रॉयल को सफल मानकर उत्साहित भी हैं। इसी के मद्देनजर अफसरों ने भी निगरानी शुरू कर दी है। इधर, रेलवे ने स्टेशन के विस्तार की चपेट में आए अढौली फाटक को अब पूरी तरह बंद कर समीप में बनी नई बुर्रा क्रॉसिंग पर रेलवे ने आवागमन के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सबसे बड़े मालगोदाम की कवायद
उझानी। रेलवे सूत्रों की मानें तो बदायूं जिले में रेलवे के पास ब्रॉडगेज के अनुरूप मालगोदाम बनाने के लिए उझानी के अलावा कहीं और पर्याप्त भूमि नहीं है। ऐसी ही संभावना के चलते रेलवे अफसरों ने उझानी में पुराने मालगोदाम के पास भूमि पर नजर डाली थी। अगर अफसरों ने स्थानीय स्तर पर ही हरी झंडी दी तो उझानी का मालगोदाम बदायूं जिले में सबसे बड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed