फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   State President of Hindu Mahasabha received threat from Pakistan...

Budaun News: पाकिस्तान से मिली हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को धमकी ...

Sat, 04 May 2024 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
State President of Hindu Mahasabha received threat from Pakistan...
मुकेश पटेल ।
बदायूं। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल को एक बार फिर पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल पर धमकी मिली है। बृहस्पतिवार को धमकी देने वाला मुकेश पटेल से बोला कि मामू मैं आ रहा हूं, तुमको देख लूंगा। इस पर पटेल ने शुक्रवार को डीएम मनोज कुमार से मुलाकात की और सुरक्षा की गुहार लगाई। डीएम ने सुरक्षा मुहैया कराने को एसएसपी को लिखा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया निवासी मुकेश पटेल ने जामा मस्जिद के स्थान पर नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए पिछले साल न्यायालय में याचिका दायर कराई थी। तब से मामले की सुनवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल वाद दायर करने के कुछ समय बाद ही उन्हें व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें फेसबुक और व्हाट्सएप पर मैसेज भी लिखकर भेजा गया था कि मामू मैं आ रहा हूं और आकर तुम्हें देखूंंगा।
विज्ञापन

इसके बाद उनके साथ एक सिपाही सुरक्षा में लगा दिया गया था, लेकिन यह सिपाही केवल विवादित मामले के मुकदमे की तारीख वाले दिन ही उनकी सुरक्षा के लिए भेजा जाता है। वह सुबह को उन्हें लेकर अदालत आता है और शाम को उन्हें घर छोड़कर पुलिस लाइन चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उन्हें एक बार फिर पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। मुकेश पटेल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को शहर आए थे। उस दौरान व्हाट्सएप कॉल आई, लेकिन भीड़ में होने की वजह से मोबाइल नहीं देख पाए। जब उन्होंने घर जाकर देखा तो वह पाकिस्तान का मोबाइल नंबर था। इस तरह उनके पास चार बार कॉल आ चुकी है। एक बार कॉल रिसीव की तो दूसरी ओर से बोला कि मुझे पहचाना मामू, मैं आपके पास आ रहा हूं, उसके बाद तुम्हें देख लूंगा। मुकेश पटेल का कहना है कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए। अगर सुरक्षा नहीं दी गई तो किसी भी प्रकार की अनहोनी पर सीधे पुलिस-प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा।


दोपहर के समय मुकेश पटेल कार्यालय आए थे। उन्होंने एक पत्र दिया है। मैंने जांच एवं कार्रवाई के लिए एसएसपी को लिख दिया है। सुरक्षा पुलिस की ओर से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed