फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Starting transfer of teachers without the recommendation of DM

डीएम की संस्तुति बिना शिक्षकों के ट्रांसफर शुरू

Sat, 29 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 29 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के स्थानांतरण के नाम पर वसूली का धंधा चल रहा है। जिले में बीएसए पीसी यादव ने  शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करा दी है, जबकि डीएम को इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। 
विज्ञापन

शासन द्वारा पुरानी स्थानांतरण समिति में संशोधन करते हुए अब डीएम को समिति का अध्यक्ष और सीडीओ को उपाध्यक्ष बना दिया है। इससे अब जिले में शिक्षकों के स्थानांतरण से पहले बीएसए को डीएम के समक्ष प्रस्ताव देना होगा। इस पर डीएम और सीडीओ की संस्तुति के बाद ही स्थानांतरण प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। वहीं, चर्चा है कि बीएसए ने बिना डीएम और सीडीओ की संस्तुति के प्रक्रिया शुरू करा दी है। शिक्षकों से आवेदन मांग लिए हैं। जिले में  1750 शिक्षकों ने आवेदन भी कर दिया है। इसमें कुल 1500 शिक्षामित्र और सिर्फ 250 शिक्षक हैं। सूत्र बताते हैं कि कुछ कथित शिक्षक नेताओं ने पूरे जिले में इसके नाम पर उगाही शुरू कर दी है।   
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं के बारे में यदि कोई लिखित शिकायत करता है, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। स्थानांतरण प्रक्रिया के लिए डीएम से अनुमति मिलने के बाद ही आवेदन मांगे गए हैं। -पीसी यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

 मैं बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के स्थानांतरण समिति का अध्यक्ष हूं, पर अभी तक मेरे पास कोई भी प्रस्ताव की फाइल नहीं आई है। शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू हुई है, ऐसा मेरे संज्ञान में है। यदि शिक्षकों से स्थानांतरण के नाम पर उगाही की जा रही है, तो इसकी जांच कराकर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की  जाएगी। -पवन कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed