फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Started worship by placing the idol of God in village Sangrampur

Budaun News: गांव संग्रामपुर में भगवान की मूर्ति रखकर शुरू की पूजा अर्चना

Sun, 29 Dec 2024 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 29 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Started worship by placing the idol of God in village Sangrampur
बिसौली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में वृक्ष के पास में पूजा अर्चना करते ग्रामीण। स्रोत जागरूक प
दबतोरी/बदायूं। बिसौली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर के जंगल में एक पेड़ और कुआं के पास मंदिर होने का दावा करते हुए हिंदू समाज के लोगों ने शनिवार को भगवान शिव की मूर्ति रखकर पूजा अर्चना शुरू कर दी। लोगों का दावा है कि यहां पर 700 साल पहले बड़े महादेव का मंदिर हुआ करता था। जिसे मुगलों ने नष्ट कर दिया। लोगों ने वहां पर मंदिर स्थापित कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ऑनलाइन शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन


गांव सिरसावा निवासी ओमवीर सिंह, सुरेश, रमनपाल सिंह, तेजवीर सिंह, ग्राम प्रधान के भाई मनीराम शनिवार की शाम गांव संग्रामपुर के जंगल में पहुंच गए। जहां पर ग्रामीण पहुंचे वहां पर एक कुआं और कदम का वृक्ष है। जमीन ग्राम समाज की है। ग्रामीणों ने दावा किया कि लगभग 700 साल पहले यहां पर बड़े महादेव का मंदिर हुआ करता था।
विज्ञापन

मंदिर को 700 साल पहले नष्ट कर दिया गया था। हमारे पूर्वज यहां पर पूजा अर्चना करते थे। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि हमें भी पूजा अर्चना करने के लिए अनुमति मिलनी चाहिए। साथ ही यहां पर मंदिर की स्थापना भी होनी चाहिए। इस दौरान पड़ोसी गांव बिजोरी के ग्रामीण भी पहुंच गए। बाद में लोगों ने कदम के वृक्ष के पास एक भगवान शिव की मूर्ति को रखकर पूजा अर्चना शुरू कर दी। बिसौली के प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि मेरी जानकारी यह मामला नहीं है। अगर ऐसा है तो पता कराया जाएगा। किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed