फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Start the evaluation of the UP Board, not all the copies

यूपी बोर्ड का मूल्यांकन शुरू, नहीं आईं सारी कापियां

Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Start the evaluation of the UP Board, not all the copies
मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला
तीन मूल्यांकन केंद्र पर पहले दिन पहुंचे आधे ही परीक्षक
विज्ञापन

 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन वृहस्पतिवार को शहर के तीन केंद्रों पर शुरू हो गया। पहले दिन औपचारिक तौर पर कापियां जांची गई क्योकि अभी तक तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर सारी कापियां नहीं पहुंची हैं। परीक्षक भी सारे नहीं पहुंच सके हैं। डीआईओएस ने तीनों केंद्रों के मूल्यांकन प्रभारियों से गैरहाजिर परीक्षकों की सूची मांगी है।
शहर में बोर्ड की कापियां जांचने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज को इंटर का और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज व इस्लामियां इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। वृहस्पतिवार को उप प्रधान परीक्षक ने औपचारिक तौर पर मूल्यांकन शुरू कराते हुए अपनी टोली के परीक्षकों से 20-20 कापियां जंचवाईं। वहीं, तीनों केंद्रों पर यूपी बोर्ड से बाकी कापियां आने का इंतजार है। इस्लामियां इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर करीब 73 हजार कापियां आनी हैं, लेकिन अभी तक 21 हजार कापियां ही आ सकी हैं। राजकीय इंटर कालेज पर 226388 कापियां आनी हैं, लेकिन अब लगभग 175000 कापिया ही प्राप्त हुई हैं। इसी तरह राजकीय इंटर कालेज पर दो जिलों से काफी कापियां नहीं आ पाई हैं। तीनों मूल्यांकन केंद्र पर कुल 1130 परीक्षकों को लगाया गया है। इनमें पहले दिन लगभग आधे परीक्षक ही पहुंचे। बाकी गैरहाजिर परीक्षकों की रिपोर्ट डीआईओएस राकेश कुमार ने तलब की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को केंद्र पर न आने वाले परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

 
          
केंद्र पर नहीं आ सकेंगे बाहरी
एसके इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर निरीक्षक के दौरान डीआईओएस राकेश कुमार ने मूल्यांकन के दौरान केंद्र पर बाहरी व्यक्तियों के न आने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए हर केंद्र के गेट पर चौकीदार तैैनात रहेगा। परीक्षकों को मूल्यांकन के समय  सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहना अनिवार्य हैं। इस दौरान गैरहाजिर रहने वाले परीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बोर्ड ने बदल दिए परीक्षकों के विषय
मूल्यांकन में लगाए गए परीक्षकों के ड्यूटी प्रपत्र में उनके विषय के अतिरिक्त दूसरे विषय को दर्शा दिया गया है। शहर के पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका लता रानी सक्सेना जीव विज्ञान की शिक्षक हैं लेकिन यूपी बोर्ड ने उन्हें गणित विषय के लिए परीक्षक बनाया हैं। वहीं ग्राम समाज इंटर कॉलेज बैरमई खुर्द के अध्यापक राजीव शर्मा को जीव विज्ञान की जगह गणित की कॉपियों का मूल्यांकन करने को परीक्षक बना दिया है। इसी तरह गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा के शिक्षक सुनील पाठक और आमिर खान के विषय भी बदल दिए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में 15 लोगों को दूसरे विषय का परीक्षक बनाया गया है।                

             
        
चक्कर में पड़े रहे परीक्षक              
कुछ परीक्षकों की डयूटी दो मूल्यांकन केंद्रों पर लगा दी गई है। ऐसे में परीक्षकों को इधर से उधर भटकना पड़ा। केंद्रों पर भी असमंजस जैसी स्थिति बनी रही। कोई परीक्षक विषय बदलवाने में तो कोई दो जगह लगी ड्यूटी में से एक कटवाने में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed