{"_id":"573e06454f1c1bd42fac7188","slug":"standards-aside-usawan-formed-into-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों को ताख पर रख उसावां में बन रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों को ताख पर रख उसावां में बन रही सड़क
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उसावां के सपा नगर अध्यक्ष ने सीएम को भेजा ज्ञापन
नगर पंचायत उसावां में मानकों और नियमों को ताख पर रखकर सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे सड़क चंद दिनों में ही बर्बाद हो जाएगी। यह शिकायत उसावां के सपा नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर की। साथ ही मामले की जांच कराकर दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई किए जाने की मांग भी की।
सपा नेता दिनेश ने कहा कि उसावां नगर में अरविंद गुप्ता के मकान से लेकर एमएल गुप्ता के मकान तक सीसी रोड बनवाया जा रहा है। इसमें ठेकेदार मानकों के विपरीत निर्माण कार्य कराते हुए नालियों में पीला ईंट का प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही बेसमेंट पर पत्थर के स्थान पर भी पुरानी ईटों का प्रयोग किया जा रहा है। कहा इस ठेकेदार ने अकबरपुर तिराहे के दक्षिणी ओर गलत तरीके से निर्माण कार्य कराकर करीब 10 लाख रुपये का भुगतान करा लिया, जिसका एस्टीमेट तक तैयार नहीं हुआ था। इन दोनों मामलों की जांच कराने की मांग करते हुए सपा नगर अध्यक्ष ने आरोपी ठेकेदार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी की छवि धूमिल करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।