{"_id":"68716b4a6ef3a4d412043753","slug":"stadium-trainees-defeated-upper-primary-school-bahedi-by-4-1-badaun-news-c-123-1-bdn1009-142912-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्टेडियम ट्रेनीज ने 4-1 से उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी का हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्टेडियम ट्रेनीज ने 4-1 से उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी का हराया
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।स्रोत:स्पोर्ट्स स्टेडियम
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी और लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने 4-1 से उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी को हराया।
जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहला सेमीफाइनल स्टेडियम ट्रेनीज और कृष्णा पब्लिक स्कूल के बीच में हुआ। इसमें स्टेडियम ने 4-0 से मैच अपने नाम किया और फाइनल में जगह पक्की की। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम बी और उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी के बीच में हुआ।
इसमें उच्च बहेड़ी ने 3-2 से यह मैच जीत लिया। इसके बाद में फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज और बहेड़ी के बीच में हुआ। शुरुआत में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दम दिखाया, लेकिन स्टेडियम के खिलाड़ियों के आगे ज्यादा देर तक उनकी नहीं चल रही। स्टेडियम ने 4-1 से बहेड़ी को हरा दिया। वहीं लॉन टेनिस प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें सब जूनियर बालक वर्ग में रविकांत ने प्रथम, सात्विक ने द्वितीय और मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सनाया प्रथम, अरीशा द्वितीय और गौरी तृतीय स्थान पर रहीं।