फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stadium-11 and Kathra Khagei B became champions in the district level under-18 volleyball competition

Budaun News: जिला स्तरीय अंडर-18 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम-11 और कथरा खगेई बी बनी चैंपियन

Mon, 31 Aug 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 31 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Stadium-11 and Kathra Khagei B became champions in the district level under-18 volleyball competition
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल खेलते ​​खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय अंडर-18 की बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सिंगला गर्ल्स कॉलेज की दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें टीम ए ने टीम बी को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम-11 और बहेड़ी-11 के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें स्टेडियम-11 ने 2-1 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला स्टेडियम-11 और सिंगला गर्ल्स कॉलेज ए के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम-11 की बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से एकतरफा जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।


बालक वर्ग के फाइनल में कथरा खगेई बी और एपीएस स्कूल एक के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें कथरा खगेई बी ने 2-1 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। अध्यक्ष राजन मेहंदी रत्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और खेल को अनुशासन व फिटनेस के लिए जरूरी बताया।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed