{"_id":"66d4bae531ff7100ef085ab4","slug":"ssp-changed-the-jurisdiction-of-inspectors-and-sub-inspectors-badaun-news-c-123-1-sbly1018-125093-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसएसपी ने निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसएसपी ने निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन
बदायूं। जिले की कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने शनिवार देर रात आठ निरीक्षकों और 38 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए।
तबादला सूची में निरीक्षक सतीश कुमार को पुलिस लाइन से मॉनीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही निरीक्षक अजब सिंह को मॉनीटरिंग सेल से अपराध शाखा, निरीक्षक सुरेंद्र सागर को पुलिस लाइन से प्रभारी आईजीआरएस सेल बनाया गया है। निरीक्षक अवधेश कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी जनपदीय अंगुली चिह्न इकाई, निरीक्षक विजय बहादुर सिंह प्रभारी गोवंश सुरक्षा सेल से निरीक्षक अपराध शाखा थाना मूसाझाग, निरीक्षक महेंद्र पाल सिंह प्रभारी जनपदीय अंगुलि चिंह इकाई से निरीक्षक अपराध थाना बिसौली, निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को प्रभारी एएचटीयू के साथ साथ ट्रांसजेंडर सेल व निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी वीवीआईपी सेल के साथ-साथ गोवंश सुरक्षा सेल का का भी प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक जगवीर सिंह को प्रभारी चौकी आसफपुर थाना फैजगंज बेहटा से थाना जरीफनगर,एसआई भूप सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी आसफपुर,रामगोपाल शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कस्बा वजीरगंज, कमलेश सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई कादरचौक, प्रदीप कुमार दुबे एसएसआई को थाना कादरचौक,सत्यपाल सिंह प्रभारी चौकी कस्बा बिल्सी को थाना उसहैत भेजा गया है।
एसआई रामपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना जरीफनगर, राजदीप सिंह को थाना इस्लामनगर से प्रभारी चौकी दहगवां, अशोक कुमार को पुलिस लाइन से बिल्सी कस्बा चौकी इंचार्ज, अली मियां जैदी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी नूरपुर पिनौनी, जसवंत सिंह को पुलिस लाइन से थाना दातागंज, हरिमोहन को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी लालपुल थाना कोतवाली, कुलवीर सिंह को पुलिस लाइन से भू-माफिया प्रकोष्ठ, वीर सिंह को थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी मंडी समिति थाना सिविल लाइन,चंद्रपाल सिंह को प्रभारी चौकी मंडी समिति से थाना उघैती, सोमवीर सिंह को प्रभारी चौकी लालपुल से प्रभारी चौकी मीराजी चौकी, यहां तैनात रहे प्रदीप कुमार को थाना बिसौली तबादला किया गया है।
विज्ञापन
एसआई नाजिर अली को थाना उघैती से थाना इस्लामनगर, कमलेश सिंह को सहसवान से थाना कुंवरगांव,कैलाश चंद्र यादव को पुलिस लाइन से जिला प्रशिक्षण इकाई यूपी-112 व इंतजार हुसैन को कुंवरगांव से थाना बिल्सी, महेंद्र सिंह एसएसआई बिल्सी को थाना अलापुर भेजा गया है। इसके अलावा कुछ अन्य उपनिरीक्षक भी शामिल हैं, जिनके तबादले किए गए हैं।
सीओ सिटी व बिसौली का तबादला, उमेश आए
बदायूं। शासन ने रविवार को कई क्षेत्राधिकारियों के तबादले किए, जबकि कुछ को प्रोन्नति करके नई जगह तैनाती दी है।
सीओ सिटी आलोक मिश्रा को औरेया का एएसपी बनाया गया है। बीते माह ही इनको प्रोन्नति मिल गई थी। उसके बाद से ही इनका तबादला तय माना जा रहा था। इसके अलावा बिसौली सर्किल में तैनात सुनील कुमार का तबादला करते हुए उन्हें लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू बनाया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त पद पर तैनात उमेश चंद्र को बदायूं सीओ बनाकर भेजा गया है। संवाद