फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP and other police officers paid tribute to the SI by offering floral tributes.

Budaun News: एसआई को श्रद्धा सुमन अर्पित कर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 05 Jan 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
SSP and other police officers paid tribute to the SI by offering floral tributes.
एसआई के पा​र्थिव शरीर को कांधा देते एसएसपी समेत सभी अ​धिकारी। स्रोत-पुलिस - फोटो : नगरपालिका-स्टेट बैंक मार्ग के बीच सड़क पर गिरा पड़ा पेड़। स्रोत संवाद
बदायूं। उझानी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कुंवरपाल सिंह की हृदयगति रुकने से हुई मौत से पुलिस परिवार में शोक की लहर है। पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत अन्य आलाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने दरोगा के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि एसआई कुंवरपाल मूलरूप से बुलंदशहर के थाना नरौरा के गांव नगला चिरौली के रहने वाले थे। वह सोमवार को कोतवाली उझानी से पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए जिला मोर्चरी आए थे, जहां उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी नगर विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइन हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली संजय सिंह, उझानी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




1989 बैच के सिपाही से भर्ती थे कुंवरपाल
कुंवरपाल 1989 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। बाद में प्रमोशन होने के बाद एसआई बने। वह पिछले एक साल से उझानी कोतवाली में ही तैनात थे। उनकी मौत से परिवार समेत पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो बेटे व एक बेटी छोड़ गए
कुंवरपाल के दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे शेखर की शादी हो चुकी है। वह दुबई में नौकरी करता है। कुछ समय पहले ही वह दुबई से घर आया था। पिता की मौत के समय वह अपने चंदौसी स्थित घर पर ही मौजूद थे। सूचना मिलने के बाद तत्काल वह जिला अस्पताल पहुंचे। छोटे बेटे शोभित की अभी शादी नहीं हुई है। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। बेटी की वह शादी कर चुके थे। बेटी के पति कपिल राघव इस्लामनगर थाने में तैनात हैं। सूचना मिलते ही वह भी अस्पताल पहुंच गए।

एसआई के पार्थिव शरीर को कांधा देते एसएसपी समेत सभी अधिकारी। स्रोत-पुलिस

एसआई के पार्थिव शरीर को कांधा देते एसएसपी समेत सभी अधिकारी। स्रोत-पुलिस- फोटो : नगरपालिका-स्टेट बैंक मार्ग के बीच सड़क पर गिरा पड़ा पेड़। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed