फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sri vishkarma Jyanti

विश्वकर्मा जयंती पर हुनरमंद कारीगरों का सम्मान

Sat, 18 Sep 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sri vishkarma Jyanti
विश्वकर्मा जंयती के अवसर पर लाभार्थियों को टूलकिट दी गई। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले भर में विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम हुए। कलक्ट्रेट में लखनऊ में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान निधि कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षित लाभार्थियों को पारंपरिक कारीगरी जैसे हलवाई, नाई, लोहार आदि की उन्नत टूल किट दी गई।
विज्ञापन

शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि गांधीजी का सपना था कि भारत का प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बने और देश विश्व में खूब तरक्की करें। सरकार लाभार्थियों को योजना का लाभ देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ सीधे तौर पर लाभार्थियों को मिल रहा है। प्रशिक्षण, ऋण और टूल किट मुहैया कराकर लाभार्थियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती लोक निर्माण विभाग में भी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के यांत्रिक कार्यशाला में विश्वकर्मा की पूजा विभागीय पंडित नत्थू लाल शर्मा ने की। अजय गंगवार, महाराज सिंह, पवन कुमार, प्रमोद यादव, नितेश कुमार बोनल, नंदकिशोर आदि कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं पूजा के अंत में प्रसाद का वितरण किया। इधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में विश्वकर्मा शिल्पकार सम्मान व विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल रहीं। आईटीआई के प्रधानाचार्य राजीव कुमार, वेदप्रिय आर्य, ओपी यादव, जीएस राठौर, कार्यदेशक दातागंज श्रवण कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

बिल्सी। बिजली उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। यहां सबसे पहले देववाणी मंदिर के मंहत पंडित मुन्नालाल शर्मा ने हवन-यज्ञ कराया। इस मौके पर एसएसओ तेजपाल सिंह, कुंवरपाल, महिपाल, रतनेश कुमार, देवकी नन्दन, पप्पू शाक्य, अजय राजपूत, गिरीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed