{"_id":"6176a56907c5b43b5f593d0a","slug":"sri-krishan-janm-badaun-news-bly46403653","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण के जन्म का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण के जन्म का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के रामलीला मैदान पर आयोजित रामलीला में रविवार रात श्रीराधा-कृष्ण बलराम रासलीला-रामलीला संस्थान वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला के पहले दिन श्रीकृष्ण के जन्म का मंचन किया। इस दौरान जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
लीला का मंचन भगवान श्रीकृष्ण की आरती से किया गया। मंचन में दिखाया कि कंस अपनी बहन देवकी का विवाह करके उसे ससुराल पहुंचाने जा रहा था। इसी बीच आकाशवाणी होती है कि देवकी का अष्टम पुत्र कंस का वध करेगा। कंस भयभीत हो जाता है और वह देवकी को मारना चाहता है। वह देवकी और वासुदेव को कारागार में डाल देता है। कंस एक-एक करके देवकी की छह संतानों का वध कर देता है। जब आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण ने कारागार में जन्म लिया तो वासुदेव रात में ही उन्हें नंद बाबा के घर छोड़ आते हैं। दूसरे दिन नंदगांव में मैया यशोदा के घर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर मेला कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद