फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sports stadium handed over to sports department, volleyball coach will be available soon

Budaun News: स्पोर्ट्स स्टेडियम खेल विभाग के हैंडओवर, जल्द मिलेगा वॉलीबाॅल कोच

Sun, 23 Aug 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sports stadium handed over to sports department, volleyball coach will be available soon
स्टेडियम में तैयार वॉलीबाल कोर्ट। संवाद
बदायूं। बिल्सी रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य पूरे होने के बाद उसे खेल विभाग के हैंडओवर कर दिया गया। अब निदेशालय को वॉलीबाॅल कोच की मांग भेजी गई है। कोच मिलने के बाद खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के बीच प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि स्टेडियम में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराए गए थे। इनमें क्रिकेट अभ्यास पिच, काली मिट्टी की मुख्य पिच, पार्किंग एरिया, ऑर्चरी कोर्ट, बॉक्सिंग और वॉलीबाल कोर्ट आदि निर्माण कार्य हुए थे। इन सभी कार्यों का निर्माण पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने विभाग को हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर दी है।
विज्ञापन

स्टेडियम के जीर्णोद्धार के बाद खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिलेगा। पहले अभ्यास के लिए सुविधाओं की कमी थी, लेकिन अब क्रिकेट के लिए अभ्यास पिचों के साथ ही काली मिट्टी की पिच भी तैयार की गई है। तीरंदाजी और मुक्केबाजी के लिए अलग कोर्ट तैयार हैं। वॉलीबाॅल कोर्ट भी मानक के अनुसार तैयार किया गया है। विभाग ने वॉलीबाॅल कोच के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में स्टेडियम में एथलेटिक्स और अन्य खेलों के कोच मौजूद हैं, लेकिन वॉलीबाॅल के खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षक नहीं था। नई सुविधाओं के साथ कोच मिलने से जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे। खेल प्रेमियों ने स्टेडियम के हैंडओवर का स्वागत किया है। उनका कहना है कि बदायूं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ सुविधाओं और सही मार्गदर्शन की। आधुनिक सुविधाओं के बीच अब युवा खेलों की ओर आकर्षित होंगे।

----
स्टेडियम में हुए निर्माण कार्यों का हैंडओवर विभाग को मिल गया है, नए निर्माण कार्याें में वॉलीबाल कोर्ट भी तैयार हुआ है। खेल का कोच उपलब्ध कराने के लिए खेल निदेशालय को पत्र भेज दिया है, जल्द वॉलीबाॅल का कोच मिल जाएगा इसके बाद खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।
- अमित रिछारिया, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed