बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता चल रहे हैं। इसमें बैडमिंटन, कबड्डी समेत कई स्पर्द्धाएं शामिल हैं। छात्र-छात्राएं अपने प्रदर्शन सभी को प्रभावित कर रहे हैं। इसी क्रम में एमबीबीएस की 2019 और 2021 बैच की छात्राओं के बीच कबड्डी का मैच खेला गया। इसमें 2019 बैच की छात्राएं विजयी रहीं।
प्रतियोगिता में 2019 बैच की छात्राओं ने 73 अंक हासिल किए, जबकि 2021 की छात्राएं महज 32 अंक ही हासिल कर पाईं।
इसी तरह एकल बैडमिंटन छात्र वर्ग में उज्जवल राणा (2019 बैच) विजेता और उत्कर्ष (2021 बैच) उपविजेता, छात्रा वर्ग में अवंतिका (2020 बैच) विजेता और दिव्यांशी (2019 बैच) उपविजेता, छात्रा डबल्स में फाइनल में अवंतिका-यामिनी (2020 बैच) विजेता और साक्षी-सोनल (2019 बैच) उपविजेता, छात्रों के डबल्स में उज्जवल-तरुण (2019 बैच) विजेता और सारंग- गौरव (2021 बेच) उपविजेता रहे।