{"_id":"61d6ecc21b0910288d30c546","slug":"sports-badaun-news-bly47166398","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं को हराकर संभल अंतिम आठ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं को हराकर संभल अंतिम आठ में
विज्ञापन
खुसरो कप टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगरैन (बदायूं)। खुसरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को छठा लीग मैच बदायूं और संभल के बीच हुआ। जिसमें संभल की टीम ने बदायूं को पांच विकेट से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली। मौसम खराब होने के कारण मैच प्रभावित भी हुआ।
छठे लीग मैच में टॉस जीतने के बाद संभल क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। मुस्तफा ने 42, संकेत ने 16 और मेजर ने 11 रन की पारी खेली। बदायूं के राहुल ने तीन, अमन और कुन्नू ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संभल की टीम की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। संभल क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 120 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही संभल की टीम अंतिम आठ में पहुंच गई।
संभल की ओर से राहुल ने 58, हेमेंद्र ने 17 रन की पारी खेली। मेजर ने दो, साबिर और नदीम ने एक-एक विकेट लिया। 58 रन की पारी खेलने और तीन विकेट लेने वाले राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग सुरजीत, योगेश और अनिल शर्मा ने की। इस मौके पर वेदपाल सिंह, धीरेश सिंह, शोभित उपाध्याय, राज कुमार, सुरजीत चौहान, योगेश चौहान, राशिद खान, कुलदीप दिवाकर, अनिल राठौर आदि रहे। संवाद