फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sport

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौरी की शिवानी बनी विजेता

Wed, 06 Nov 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
sport
बदायूं। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की दो दिनी ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के पहले दिन जगत ब्लॉक के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक संजीव शर्मा ने किया। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में कबड्डी में जखेली न्याय पंचायत के उनौला के रजनी ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में दौरी की शिवानी विजेता बनी। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में की कबड्डी में उनौला के खुशी ग्रुप को जीत मिली। 200 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक में उनौला की खुशी प्रथम रही। 400 मीटर दौड़ में खुनक की साजिया, 600 मीटर दौड़ में गिधौल की नेहा प्रथम रही। लंबी कूद में रसूलपुर न्याय पंचायत की महजबी प्रथम एवं नियाज बी द्वितीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में बीवीपुर की राधिका एवं शिवानी कमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कबड्डी में बीबीपुर की पंचम ग्रुप, खो-खो में खुनक की टीम विजेता एवं जखेली की टीम उपविजेता बनी। गोला फेंक एवं डिस्क थ्रो में उनौला के राकेश प्रथम रहे। वहीं प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में खेड़ा बुजुर्ग के अयान ने 50, 100 एवं 200 मीटर दौड़ में विजेता बनकर जीत की हैट्रिक लगाई। 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में उनौला के अभिषेक प्रथम रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व एबीआरसीसी सुभाष चंद्र, डॉ पंकज शर्मा, अखिलेश पांडे, ब्लॉक पीटीआई सुरजीत सिंह, राजीव शंखधार, मोरध्वज, महीपाल टंडन, संजीव सिंह, आयुष भारद्वाज, मुकेश, अनिल आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed