फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Spend this year like this, next year every house will get water through pipeline.

Budaun News: यह साल ऐसे ही काट लें, अगले साल पाइप लाइन से मिलेगा हर घर को पानी

Sat, 04 May 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Spend this year like this, next year every house will get water through pipeline.
सोनपाल सिंह।
बदायूं। शहर के हर घर को पाइप लाइन से जल की आपूर्ति देने के लिए हर घर जल योजना लागू है। नवंंबर 2023 में काम शुरू हो गया था। मार्च 24 तक 25 फीसदी काम हो चुका है। रफ्तार धीमी है। इसलिए इस गर्मी में पानी के लिए अपने साधनों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। अगले साल गर्मी से पहले हर घर में पाइप लाइन से आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति घर-घर पहुंचाने के लिए एसएम कंस्ट्रक्शन कंपनी आगरा को टेंडर मिला है। कंपनी ने नगर पालिका के साथ समन्वय करके ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए जमीन चयनित कर ली है। काम शुरू कर दिया है। जल निगम के अधीक्षण अभियंता केके कटियार ने बताया कि परियोजना लागू होने पर 20 हजार घरों को पेयजल की आपूर्ति मिल सकेगी। जनवरी 2025 तक काम पूरा हो जाएगा। काम की रफ्तार तेज करने के आदेश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था का अबतक का काम
- 90 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जानी है, 25 किलोमीटर तक पड़ चुकी है।
- 03 ओवरहेड टैंक, क्षमता 2000, 1900, 1800 किलोलीटर, निर्माण शुरू
- 09 नलकूपों का होना है पुन: बोरिंग, पांच नलकूपों की हो चुकी है
- 08 नए नलकूप हैं लगाए जाने, सात लग चुके हैं, एक और लगेगा

योजना पर एक नजर
41 करोड़ रुपये लागत
06 करोड़ रुपये हुए व्यय






हैंडपंप से भरते हैं पानी, नया ओवरहेड टैंक टपकता है

---- हर घर जल योजना की हकीकत -----
- बरौर में 3.35 करोड़ खर्च पर पानी को तरस रहा आधा गांव
- दो मोहल्लों में नलकूप से सीधे दी जा रही पानी की आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बरौर अमानुल्लापुर में लोगों को शुद्ध पेयजल देने के लिए 3.35 करोड़ रुपये रुपये खर्च किए गए। गांव में पाइप लाइन पड़ चुकी है और घरों में कनेक्शन भी हैं। ओवरहैड टैंक बना है पर भरने पर पानी टपकता है। टैंक में दरारें से पड़ गईं हैं। दरारों से पानी रिसता रहता है। अब नलकूप से सीधे पानी की आपूर्ति घरों को दी जा रही है। हालांकि यह सिर्फ दो मोहल्लों तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की हर घर जल योजना के तहत ग्राम पंचायत बरौर अमानुल्लापुर और उनके दो मजरे मालमपुर और पुन्नापुर का चयन किया गया। ठेकेदार की तरफ से 28 नवंबर को 2021 में काम शुरू किया गया। इन तीनों गांव में पानी की पाइप लाइन बिछाई गई। साथ ही घरों पर पानी की टंकी लगाई गई। साथ ही ग्राम पंचायत बरौर अमानुल्लापुर में आपूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक बनाया गया।
लोगों को उम्मीद जागी कि उनको शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। करीब छह माह पहले पानी की आपूर्ति शुरू की गई तो ओवरहेड टैंक से पानी टपकने लगा। इसके बाद में विभाग ने सीधे मोटर से पानी की आपूर्ति शुरू करा दी। मोटर से पानी का प्रेशर ज्यादा नहीं मिल पाने के कारण बरौर अमानुल्लापुर में 600 घरों में शुरुआत के महज 280 घरों तक ही पानी पहुंच रहा है।
यहीं हाल मालमपुर का है। यहां पर 250 घर हैं। यहां भी करीब 50 और पुन्नापुर में 125 में से 30 घरों तक ही पानी पहुंच रहा है। ऐसे में गांव के आधे से अधिक परिवार आज भी हैंडपंप पर निर्भर हैं।


बरौर अमानुल्लापुर में हर घर जल योजना के तहत काम हुआ हैं, बावजूद इसके अधिकांश ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। प्रधान कलावती के अनुसार, काम मानक के अनुरूप नहीं हुआ है, जबकि ठेकेदार लगातार परियोजना को हैंडओवर करने का दबाव बना रहा है। -सोनपाल सिंह, प्रधान पुत्र



करोड़ों खर्च करने के बाद भी लोगों के घरों तक पानी नही पहुंचा है। कई बार शिकायत की मगर न तो जेई ही सुनता है न ही ठेकेदार। मजबूरी में हैंडपंप के पानी से काम चला रहे हैं। -अहलकार सिंह, सेक्टर प्रभारी भाजपा, निवासी गांव बरौर


जब से घर में टंकी लगी है एक बूंद पानी नहीं आया। गर्मी में पानी के बिना बहुत दिक्कत होती है। जब घर में कनेक्शन हुआ था तो लगा कि अब दिक्कत दूर हो जाएगी, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। समस्या जस की तस है। -सुनीता देवी, बरौर



टोंटी भी लग गईं, कनेक्शन भी हो गया।। मगर अब तक पानी नहीं आया है। जब नल से ही पानी भरकर लाना है तो क्यों टोंटियां लगाई गईं। नल घर से दूर है, मगर क्या करें पानी बिना गुजारा भी संभव नहीं। -रीना, बरौर

सोनपाल सिंह।

सोनपाल सिंह।

सोनपाल सिंह।

सोनपाल सिंह।

सोनपाल सिंह।

सोनपाल सिंह।

सोनपाल सिंह।

सोनपाल सिंह।

सोनपाल सिंह।

सोनपाल सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed