फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Speeding car overturns into a ditch; young man injured

Budaun News: तेज रफ्तार कार खाई में पलटी, युवक घायल

Sat, 17 Oct 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Speeding car overturns into a ditch; young man injured
बिल्सी। बदायूं-बिल्सी मार्ग पर शुक्रवार को ग्राम गढौली बाजार के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने घायल को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्राम बमेड निवासी प्रशांत दीक्षित शुक्रवार को कार से बदायूं से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम गढ़ौली के बाजार के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। चालक जब तक कार पर नियंत्रण कर पाता, तब तक कार सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे दुकानदारों और राहगीरों ने कार में फंसे प्रशांत को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed