फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   speeding car hits four bikes and three people killed in budaun

UP News: बदायूं में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, चार बाइकों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Mon, 16 Feb 2026 09:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 09:18 AM IST
सार

बदायूं में बिजनौर हाईवे पर तेज रफ्तार कार मौत बनकर दौड़ी। चालक ने 12 किमी के दायरे में एक के बाद एक चार बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
speeding car hits four bikes and three people killed in budaun
बदलू, मुकेश और विशाल के फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं शहर के नजदीक बहेड़ी मोड़ पर रविवार शाम एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भागते समय कार चालक ने बिजनौर हाईवे पर रोशननगर और फिर लउआ में भी बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। चार बाइकों को टक्कर लगने से तीन लोगों की जान चली गई। 12 किमी के रास्ते में इस सीरियल एक्सीडेंट में दो लोग घायल हुए। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। 

विज्ञापन


सफेद रंग की इस बेकाबू कार से पहला हादसा बहेड़ी मोड़ पर पांच बजे हुआ। घायल बाइक सवार की परवाह न करते हुए अपने को बचाने के लिए कार चालक वहां से भाग खड़ा हुआ। बिल्सी की ओर और तेजी से भागी कार सात किमी आगे रोशननगर मोड़ पर पहुंची तो बाइक सवार बरामय खेड़ा के बदलू (56 वर्ष) को चपेट में ले लिया। हादसे में बदलू की मौत हो गई, जबकि शान मोहम्मद घायल हो गए।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav: राजपाल यादव को शाहजहांपुर के बच्चों ने भेजा गुल्लक का पैसा, बोले- भैया हम सब आपके साथ हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशननगर से कार दौड़ाई तो पांच किमी आगे लउआ के पास एक और बाइक निशाना बनी। उस पर सवार दोनों लोग उछलकर गिरे। करतौली गांव निवासी मुकेश (30 वर्ष) की मौत हो गई और साथ बैठे बहनोई मदन लाल गंभीर रूप से घायल गए। वहीं मार्ग से गुजर रहे लउआ के ही रहने वाले प्रमोद के पुत्र विशाल की भी बाइक इस कार की चपेट में आ गई। टक्कर से विशाल (22 वर्ष) की भी मौत हो गई।  सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि कार चालक की तलाश कराई जा रही है। सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Trending Videos

इंतजार करती रही बिल्सी पुलिस, कार चालक भागा
बहेड़ी मोड़ पर हादसे का पता लगने पर कोतवाली पुलिस ने बिल्सी थाने को सूचना दी। बताया गया कि बाइक चालक को टक्कर मारने के बाद सफेद रंग की कार तेजी से बदायूं से बिल्सी की ओर जा रही है। इसके बाद बिल्सी पुलिस बदायूंं रोड पर पहुंची और कार आने का इंतजार करने लगी। बीच में ही उसी कार से और हादसे हो गए और कार बिल्सी तक पहुंची ही नहीं। चालक किसी गांव के रास्ते से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed