फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur children sent money from their piggy banks to Rajpal Yadav

Rajpal Yadav: राजपाल यादव को शाहजहांपुर के बच्चों ने भेजा गुल्लक का पैसा, बोले- भैया हम सब आपके साथ हैं

Sun, 15 Feb 2026 08:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 08:46 PM IST
सार

शाहजहांपुर के स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के बच्चों ने पॉकेट मनी से भरी गुल्लक मदद के तौर पर अभिनेता राजपाल यादव को भेजा है। बच्चों ने राजपाल यादव को संबोधित करते हुए पत्र भी लिखा है। लिखा है कि हम सब आपके साथ खड़े हैं

विज्ञापन
Shahjahanpur children sent money from their piggy banks to Rajpal Yadav
बच्चों ने राजपाल यादव को भेजी गुल्लक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार के सहयोग से गुरुकुल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने अभिनेता राजपाल यादव को गुल्लक के रूप में अपना प्यार भेजा है। शाहजहांपुर की शान और फिल्मी दुनिया में अपनी कलाकारी से सभी के दिलों में एक अनूठी पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। उनके इन मुश्किल दिनों में लोग अपने अपने स्तर से उनकी मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी क्रम में एक मदद ऐसी भी है, जिसने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इतनी छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी सकारात्मक सोच होना है। मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने अपने पसंदीदा अभिनेता राजपाल यादव की इन मुश्किल दिनों मे आर्थिक मदद करने के लिए अपनी अपनी पॉकेट मनी को एक गुल्लक में डालकर बंडा स्थित उनके कुंडरा गांव भेज दी है। बच्चों ने राजपाल यादव को संबोधित करते हुए पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन

लिखा- राजपाल भैया आपको ढेर सारा प्यार 
हम सभी बच्चे गुरुकुल सेवा ट्रस्ट बिजलीपुरा बताना चाहते (शाहजहांपुर) में पढ़ते हैं। हम सब आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। आपकी फिल्मों ने हमें हमेशा हंसाया है और आज हम सब आपके साथ खड़े हैं। हमें हमारे गुरु जी ने बताया है कि आप को इन दिनों पैसों की जरूरत है। इसलिए हम सभी अपनी पॉकेट मनी को इस गुल्लक में डालकर आपको भेज रहे हैं। हम लोगों के पास जितने भी पैसे थे वो सब हमने इस गुल्लक में डाल दिए हैं। आप इसे फोड़कर अपना कर्ज चुका दीजिएगा। हम सब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि आप जल्दी अपने घर लौट आएं। फिर हम लोग आपसे मिलना चाहेंगे। इन मुश्किल दिनों में हम सब आपके साथ हैं। आखिर में लिखा है कि आपको ढेर सारा प्यार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed