फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Speeding bus collided with auto, two youths died

ऑटो से टकराई तेज रफ्तार बस, दो युवकों की मौत

Mon, 05 Jul 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Speeding bus collided with auto, two youths died
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र में अभियासा गांव के नजदीक एक प्राइवेट बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि ऑटो के ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर हुआ। उस दौरान शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव बाराखुर्द निवासी सुमित (25) और हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा निवासी अमित पाल (26) ऑटो से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि दोनों युवक दिल्ली में काम करते थे। शनिवार रात दोनों घर आने के लिए रोडवेज में सवार हुए थे। सुबह बस स्टैंड उतरे। यहां से उसावां थाना क्षेत्र के रिठिया निवासी अकील के ऑटो में बैठकर उसावां आ रहे थे। ऑटो में एक और युवक सवार था। बताते हैं कि ये ऑटो अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अभियासा गांव के नजदीक पहुंची कि उसी समय पीछे से एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार चारों लोग घायल हो गए। इसके बाद ड्राइवर बस लेकर भाग गया। कुछ राहगीरों ने उसका पीछा भी किया था लेकिन वह बस को पकड़ नहीं पाए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में अमित पाल ने दम तोड़ दिया। जबकि सुमित की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

धान रोपाई करने गए थे अमित
बमनपुरा निवासी अमित धान की रोपाई करने नोएडा गए थे। उनके साथ कई और लड़के गए थे। सात जुलाई को अमित की साली की शादी थी। इससे अमित घर लौट रहे थे। जबकि उनके साथी वहीं रुक गए। अमित चार भाइयों में बड़े थे। उनके एक बेटा है। इस हादसे से उनके परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी में काम करते थे सुमित
कलान थाना क्षेत्र के गांव बाराकलां निवासी सुमित के सात भाई और तीन बहनें हैं। वह दो बहनों से बड़े थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। वह दिल्ली में लालकुआं के पास एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed