{"_id":"659160cbded0aad5450cf642","slug":"speeding-bike-slipped-and-fell-into-ditch-two-brothers-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-10791-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तेज रफ्तार बाइक फिसलकर खाई में गिरी, दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तेज रफ्तार बाइक फिसलकर खाई में गिरी, दो भाई घायल
विज्ञापन
बिल्सी। शनिवार रात वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव सिमर्रा भोजपुर की छुईया की पुलिया के निकट एक तेज रफ्तार बाइक फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार दो भाई घायल हो गए।
नगर के मोहल्ला संख्या एक खैरी रोड निवासी धीरेंद्र माहेश्वरी उर्फ बंटू और उनके भाई जितेंद्र माहेश्वरी शनिवार की रात आंवला स्थित अपनी ससुराल से बाइक से लौट रहे थे। तभी बिल्सी-वजीरगंज मार्ग पर गांव सिमर्रा भोजपुर के निकट छुईया की पुलिया पर उनकी बाइक फिसलकर खाई में पलट गई। जिससे दोनों भाइयों के काफी चोटें आईं।
वहां से गुजर रहे लोगों ने सूचना उनके परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। संवाद