फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   special child

विशेष बच्चों को बांटे उपकरण स्कूल पहुंचाने का आह्वान

Sat, 03 Jan 2015 12:44 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 03 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
special child

विज्ञापन
बीआरसी केंद्र जगत में शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा की ओर से छह से 14 वर्ष के शारीरिक विकलांग और दृष्टिहीन बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपकरण वितरित किए गए। कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोम ने किया। बच्चों के अभिभावकों को बताया कि इन उपकरणों की सहायता से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े और आत्मनिर्भर बनाएं।

बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने सर्व शिक्षा अभियान और समेकित शिक्षा के द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी दी। अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित स्कूल पहुंचाएं। ताकि सब पढ़े, सब बढ़े को सार्थक बनाया जा सके। कैंप श्री सोम व बीएसए श्री वर्मा ने 36 ट्राईसाइकिल, 15 व्हील  चेयर, 24 वैशाखी, 16 ब्रेलकिट, आठ ब्रेल स्लेट व छड़ी, चार रोलेटर, चार सीसी चेयर, 15 कैलिपर तथा एमआर किट वितरित की। इस मौक पर बीईओ जगत सोमनाथ विश्वकर्मा, जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह, एबीआरसी सुभाष, एलिम्को के जीएस चौधरी, मुकेश कुमार के अलावा टीचर विनोद, गिरजा शंकर, इकबाल, रज्जन, विजय, नरेंद्र, कुंवर बहादुर, सुरेश, ज्ञानेंद्र, बृजेश, राजेश, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed