फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP MLA Brijesh Yadav surrendered in court for threatening BJP leaders

Budaun: सपा विधायक बृजेश यादव ने किया कोर्ट में सरेंडर, भाजपा नेताओं को धमकी देने के मामले में थे आरोपी

Tue, 23 Aug 2022 09:16 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 23 Aug 2022 09:16 PM IST
सार

थाना सहसवान में तैनात एसआई सरिता रानी ने 24 जनवरी को आचार संहिता और कोविड गाइड लाइंस के उल्लंघन का मामला बृजेश यादव के खिलाफ दर्ज कराया था। दूसरे मामले में एसआई मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा नेताओं को मंच से खुलेआम धमकी दी थी।

विज्ञापन
SP MLA Brijesh Yadav surrendered in court for threatening BJP leaders
अदालत ने आरोपियों पर 22-22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। - फोटो : Social Media

विस्तार

सहसवान से सपा विधायक बृजेश यादव ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में दो मामलों में सरेंडर किया, हालांकि सीजेएम ने दोनों मामलों में उन्हें देर शाम जमानत पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन


थाना सहसवान में तैनात एसआई सरिता रानी ने 24 जनवरी को आचार संहिता और कोविड गाइड लाइंस के उल्लंघन का मामला बृजेश यादव पुत्र ओमकार सिंह यादव के खिलाफ दर्ज कराया था। एसआई सरिता रानी की तहरीर के अनुसार, सपा प्रत्याशी बृजेश यादव ने फैजान ए रजा मदरसा में करीब ढाई सौ लोगों की भीड़ इकट्ठा कर सभा को आयोजित किया, जिससे कोविड गाइडलाइंस और आचार संहिता का उल्लंघन हुआ था।
विज्ञापन


दूसरे मामले में थाना सहसवान के एसआई मुकेश कुमार ने 20 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा नेताओं को मंच से खुलेआम धमकी दी थी। दोनों मामलों में सहसवान से सपा विधायक बृजेश यादव ने कोर्ट में समर्पण किया था। सीजेएम नवनीत भारती ने दोनों मामलों में विधायक बृजेश की जमानत देर शाम को मंजूर कर उनको रिहा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed