फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP Leader Dharmendra Yadav surrendered in MP MLA court in Budaun

Budaun News: सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समेत तीन लोगों ने किया कोर्ट में सरेंडर, रिहा

Tue, 05 Dec 2023 02:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 02:17 PM IST
सार

चुनाव के दौरान प्रलोभन देने के मामले में सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समेत तीन लोगों ने सोमवार को विशेष न्यायालय एसपीएमएलए में सरेंडर किया। देर शाम तीनों को 20-20 हजार जमानत राशि पर रिहा किया गया। 

विज्ञापन
SP Leader Dharmendra Yadav surrendered in MP MLA court in Budaun
सपा नेता धर्मेंद्र यादव

विस्तार

बदायूं में विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र व आशा कार्यकर्ताओं को प्रलोभन देने के मामले में सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समेत तीन लोगों ने सोमवार को विशेष न्यायालय एसपीएमएलए में सरेंडर किया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद 20-20 हजार रुपये हैसियत के दो जमानती दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया।  

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी रईस अहमद के प्रचार के दौरान आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र और आशा कार्यकर्ताओं को एक मैरिज हॉल में इकट्ठा कर प्रलोभन दिया जा रहा था। एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा ने छापा मारा तो वहां पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समेत 37 लोग मौजूद मिले थे, जिन पर सिविल लाइंस थाने में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने धर्मेंद्र यादव समेत 29 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 
विज्ञापन


आठ लोगों की नामजदगी झूठी पाई गई थी। धीरे-धीरे 26 नामजद लोगों ने कोर्ट में सरेंडर कर अपनी जमानत करा ली थी। इस मामले में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, सपा नेता फकरे अहमद शोबी और विनोद राठौड़ ने अपनी जमानत नहीं कराई थी। सोमवार को तीनों लोग एमपी एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए, जहां से 20-20 हजार रुपये हैसियत के दो जमानतियों पर उन्हें रिहा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed