बदायूं। सपा नेता और शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव की ओर से परिवार को सांत्वना दी है।
इसके बाद मीडिया से बोले यही प्रयास है कि सरकार कार्रवाई करे। इस कांड पर राजनीति न की जाए। हम परिवार के साथ हैं। हम यही चाहते हैं कि सरकार जागे, परिवार को न्याय मिले। कानून की स्थिति ठीक हो। डेढ़ महीने पहले जो हत्या हुई। उसके आरोपी खुले घूम रहे हैं। उन्हें कोई सजा नहीं मिली। अब ये घटना हुई है। इस घटना के बाद मैं तो यही कहूंगा कि ऐसे तरीके की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई हो ताकि ऐसी घटनाएं न होने पाए। सपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को आया पर पीड़ित परिवार से मिले बगैर सिर्फ घर के बाहर फोटो खिंचवा कर क्यों लौट गया इस सवाल के जवाब में वह बोले, मिला होगा या कोई परिस्थिति रही होगी, इतनी बड़ी घटना है, हर बात का ध्यान रखना पड़ता है। ब्यूरो