{"_id":"6abac821ca5fcd4dbb01e08d","slug":"sp-city-initiates-probe-into-allegations-of-releasing-opium-smugglers-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174204-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अफीम तस्करों को छोड़ने के आरोपों की एसपी सिटी ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अफीम तस्करों को छोड़ने के आरोपों की एसपी सिटी ने शुरू की जांच
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाने के एक कमरे में आठ लाख रुपये लेकर अफीम तस्करों को छोड़ने के आरोपों की एसपी सिटी ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस तामील होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपों के घेरे में आए पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी किए हैं। पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज होने के साथ ही यह भी देखा जाएगा कि तस्करी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को थाने लाए जाने, पूछताछ और बाद में छोड़े जाने के संबंध में पुलिस के अभिलेखों में क्या दर्ज है।
आरोपों से जुड़े अन्य तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद एसपी सिटी अपनी रिपोर्ट एसएसपी अंकिता शर्मा को सौंपेंगे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, अभी विभागीय जांच पूरी नहीं हुई है। वहीं आरोपों की पुष्टि भी जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय जांच मिलने के बाद नोटिस भेजने की प्रक्रिया की गई है। इसके बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। इस प्रकरण में डीआईजी अजय साहनी ने पीलीभीत की एएसपी को भी जांच सौंपी है। दो स्तर से इस प्रकरण में जांच कराई जा रही है। मामले में थाना प्रभारी, एक दरोगा व चार पुलिस कर्मियों पर रुपये लेकर अफीम तस्करों को छोड़ने का आरोप है।