फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP candidate Aditya Yadav filed second set of nomination papers

Budaun News: सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने दाखिल किया नामांकन पत्र का दूसरा सेट

Wed, 17 Apr 2024 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
SP candidate Aditya Yadav filed second set of nomination papers
ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम
बदायूं। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सपा उम्मीदवार आदित्य यादव ने कलक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन पत्र का दूसरा सेट दाखिल किया। इसके अलावा परिवर्तन समाज पार्टी के मुकेश चंद्र राठौर, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की लता यादव ने भी नामांकन कराया। अब तक भाजपा और सपा प्रत्याशी समेत कुल पांच उम्मीदवार नामांकन करा चुके हैं।
विज्ञापन

बसपा उम्मीदवार मुस्लिम खां को भी मंगलवार को ही नामांकन कराना था, लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब वह 18 अप्रैल को नामांकन कराएंगे। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए मंगलवार को बसपा समर्थक एकत्र हुए। उम्मीदवार मुस्लिम खां भी ककराला से आ गए। उन्होंने छोटे और बड़े सरकार की दरगाह पर हाजिरी लगाई। नामांकन के कागज चेक किए गए तो कुछ कमियां पाई गईं। इसकी वजह से नामांकन टालना पड़ा। जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने बताया कि अब 18 अप्रैल को प्रत्याशी मुस्लिम खां का नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

सपा और बसपा प्रत्याशी के नामांकन कराने पहुंचने की सूचना पर कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कहीं जाम न लगने पाए, इसके लिए यातायात पुलिस भी तैनात रही। बैरिकेडिंग कराई गई। मंगलवार को अपना दल से शरीफुद्दीन ने नामांकन पत्र खरीदा। उनके अलावा भारतीय राष्ट्रीय पार्टी से शैलेंद्र मौर्य, आजाद अधिकार सेना से इंतजार हुसैन, निर्दलीय उदयवीर और सुखदेव शर्मा ने भी नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बसपा सुप्रीमो मायावती 29 को बदायूं में करेंगी सभा
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कल आएंगे बदायूं
बदायूं। बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 29 अप्रैल को बदायूं में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। बसपा जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने बताया कि सभा बदायूं शहर में होगी, लेकिन स्थान अभी तय नहीं हुआ है।

इधर, भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 18 अप्रैल को बदायूं में चुनावी सभा करेंगे। इसी दिन भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य नामांकन पत्र का दूसरा सेट दाखिल करेंगे। शहर में भाजपा का रोड शो भी होगा। संवाद

ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम

ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम

ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम

ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed