{"_id":"57b86a2b4f1c1b18206eb498","slug":"sp-bsp-was-nothing-but-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा-बसपा ने अराजकता के अलावा कुछ नहीं दिया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा-बसपा ने अराजकता के अलावा कुछ नहीं दिया’
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी के माहेश्वरी भवन में हुई सभा में पहुंची अनुप्रिया
माहेश्वरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा की सरकार बनी है, तब से अराजकता का माहौल है। बहू-बेटियों की इज्जत से आए दिन खिलबाड़ हो रहा है। महिलाओं के प्रति प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कहा कि पिछले बीस सालों से प्रदेश में सपा-बसपा की सरकार ने जनता को लूटने और अराजकता के अलावा कोई काम नहीं किया। अब इन दोनों पार्टियों को वोट की ताकत से बदलना होगा। उन्होंने कहा दोनों ही पार्टियां जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति कर रही हैं। इससे प्रदेश की अन्य जातियां पिछड़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को केंद्रीय योजनाओं का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन योजनाओं का पूरा लाभ लेने के लिए प्रदेश में भाजपा और अपना दल गठबंधन की सरकार को लाना होगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, संजीव, इकराम अली, शिवम माहेश्वरी, देवेंद्र कुमार माहेश्वरी, डा.राजाबाबू वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, विशाल भारत, कपिल वार्ष्णेय, पवन कुमार, जितेंद्र माहेश्वरी, सोमेंद्र किशोर माहेश्वरी, हरीश चंद्र, दिनेश बाबू आदि मौजूद रहे। अनुप्रिया पटेल के आगमन पर कायस्थ समाज के प्रथम आगमन पर कायस्थ चेतना मंच व्यापार प्रकोष्ठ ने लोड़ा बहेड़ी पर स्वागत किया। इस मौके पर अमन सक्सेना, दीप कुमार सक्सेना, अरुण सक्सेना, सूरज कुमार, वीना, गीता,अर्चना, वीरेंद्र, सुरेंद्र, ऋषभ, जयप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन