{"_id":"62080da58df79303003491b6","slug":"sp-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly4753065120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह शीशी में इत्र डालते हैं दूसरी ओर से 280 करोड़ निकालते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वह शीशी में इत्र डालते हैं दूसरी ओर से 280 करोड़ निकालते हैं
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गदा भेंट किया। संवाद
- फोटो : BADAUN
अमित सक्सेना
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों और नौजवानों पर भाषण को फोकस रखा तो सपा सरकार बनने पर सुनहरे भविष्य का ख्बाव भी दिखाया। हर वर्ग की बातें करके बताया कि उनका वक्त आया तो सबको सहूलियत मिलेगी।
बहेड़ी की सभा में अखिलेश ने शुरुआत प्रथम चरण के चुनाव से की। कहा कि भाजपा की हवा खराब हो गई है। खाद की बात की। किसानों से पूछा कि खाद इस बार मिली या नहीं? मिली होगी तो पांच किलो कम मिली होगी। भाजपा सरकार को बड़ा सौदागर बताया। कहा कि हवाई जहाज में सबको बैठाने की बात करने वालों ने हवाई जहाज से लेकर हवाई अड्डे तक बेच दिए हैं। बंदरगाह और जहाज बेच रहे हैं, ट्रेनें बिकी हैं और अब स्टेशन बिकने की नौबत है। अखिलेश ने सामने दिख रहे मेडिकल कॉलेज की ओर इशारा करके कहा कि इसे खाली कॉलेज बना दिया है। यहां न डॉक्टर हैं न नर्स। कोरोना में जाने कितने लोग यहां दम तोड़ गए। लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिली। सपा सरकार आएगी तो इसे दोबारा से सही करेंगे।
अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर बात की। कहा कि डबल इंजन की सरकार में केवल भ्रष्टाचार ही डबल हो रहा है। बाबा कहकर ही सीएम को संबोधित करते रहे। कहा कि बाबा डराते हैं कि सपा सरकार आई तो गुंडे माफिया आ जाएंगे। दरअसल वो सुबह उठकर शीशे में जिसका चेहरा पहले देखते हैं उसी को याद करते रहते हैं। ऐसे देश के पहले सीएम हैं जिन्होंने अपने ऊपर लदे मुकदमे खुद वापस ले लिए। सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि लैपटॉप व मोबाइल बांटने की बात करते हैं पर आज तक खुद स्मार्ट फोन नहीं चलाना जानते। सुना है अब लैपटॉप चलाना सीख रहे हैं। कहा कि पहले भाजपा डोर टू डोर संपर्क कर रही थी, जब से महिलाओं ने लाल सिलिंडर दिखाना शुरू किया तब से यह प्रचार भी बंद हो गया। किसानों को देखकर गोमाता की भी बात की। कहा कि बाबा की तरह खेत में तार नहीं लगवाएंगे, गायों के लिए गोशालाओं की बेहतर व्यवस्था सपा सरकार में होगी। विकास की बात कर कहा कि बदायूं को लखनऊ से सीधा जोड़ने को एक्सप्रेस वे बनाने का प्रयास करेंगे और उसके किनारे मंडियां बनाएंगे।
विज्ञापन
-
धर्मेंद्र ने बदायूं के पिछड़ेपन की बात कही
पूर्व सांसद प्रचारक धर्मेंद्र यादव ने अखिलेश से कहा कि आपकी सरकार जाने के बाद बदायूं की तरक्की बंद हो गई। यहां की जनता चाहती है कि आपकी कलम में दोबारा ताकत आए और आप बदायूं को फिर विकास से जोड़ दें।
-
शेरवानी ने कहा- मुसलमानों बसपा के साथ मत जाना
पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने कहा कि सपा का कुनबा बिखरा हुआ था पर अब सब साथ हैं। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के मुस्लिम वोटरों से अपील की कि बसपा के साथ मत जाना। कहा कि दो दिन पहले ही बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि चाहे जो हो सपा सरकार न बन पाए। इसलिए अगर बसपा के विधायक बने भी तो वह भाजपा की ही मदद करेंगे। इसलिए किसी बहकावे में मत आना।
-
नाराज नेता भी मंच पर जुटाए, पूर्व मंत्री भूपेंद्र साथ आए
अखिलेश के कार्यक्रम में सपा के टिकट से वंचित सिनोद शाक्य, काजी रिजवान व अवनीश यादव भी बहेड़ी के मंच पर थे। अखिलेश ने इन सभी का नाम लेकर कहा कि मजबूरियों के चलते इन लोगों को टिकट नहीं दे सके पर इनका पूरा ध्यान रखा जाएगा। संचालन कर रहे फकरे अहमद शोबी का नाम भी इसी क्रम में लिया। शहर प्रत्याशी हाजी रईस ने अखिलेश को गदा देकर सम्मानित किया तो बाकी नेताओं ने भी स्वागत किया। शुक्रवार को बसपा से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह भी सपा में शामिल हो गए।
-
सभा में ये रहे मौजूद, शेरवानी और धर्मेंद्र हेलिकॉप्टर से आए
इस्लामनगर की सभा में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद सलीम शेरवानी, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह, सहसवान प्रत्याशी ब्रजेश यादव, बिसौली प्रत्याशी आशुतोष मौर्य, गुन्नौर प्रत्याशी रामखिलाड़ी यादव, शाद शेरवानी, सपा नेता लोकेंद्र शर्मा, सपा नेता सतीश प्रेमी, संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान, डॉक्टर अफरोज, नगर अध्यक्ष महेंद्र सागर व विधानसभा अध्यक्ष नवाब सिंह यादव आदि मौजूद रहे। शेरवानी और धर्मेंद्र यादव हेलिकॉप्टर से इस्लामनगर से बदायूं आए। संवाद