फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Soon Ranjana Tiraha will be beautified

Budaun News: जल्द ही रंजना तिराहे का कराया जाएगा सौंदर्यीकरण

Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Soon Ranjana Tiraha will be beautified
बिल्सी पालिका में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते लोग। संवाद
बिल्सी। नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में नगर की सफाई, पेयजल एवं पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन


विधायक हरीश शाक्य एवं पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। बैठक में कछला रोड पर स्थित रंजना तिराहे का सौंदर्यीकरण कराए जाने का प्रस्ताव सभासद प्रखर माहेश्वरी ने रखा, जिसे सभी ने ध्वनि मत से पास कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड संख्या पांच के सभासद शाहनवाज अल्वी ने वार्ड में टीकाकरण और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित खाद्यान्न का वितरण कराए जाने की बात कही। इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड संख्या 16 के सभासद धर्मवीर सिंह ने नगर के बिजलीघर के सामने वाली सड़क पर होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव रखा। सभासद शब्बीरन बेगम ने मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर पालिका द्वारा की जा रही वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अगोल रोड स्थित ईदगाह मार्ग की पथ प्रकाश व्यवस्था भी शीघ्र की जाएगी। बैठक में अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार राय, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, युधिष्ठर सिंह, निशांत वार्ष्णेय, मुनीश सागर, अर्जुन कश्यप, अखिलेश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed