फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Soon one will be dealt Lakh ration card

जल्द बांटे जाएंगे एक  लाख राशन कार्ड

Fri, 25 Nov 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
धारकों को मिलेंगे पीएचएच और अंत्योदय राशनकार्ड 
राशनकार्ड न होने की वजह से राशन न मिलने की शिकायत करने वालों की संख्या में जल्द कमी आने वाली है, क्योंकि जिले में एक लाख राशनकार्डों के कवर जिले में आ चुके हैं। इससे इन राशनकार्डों का वितरण जल्द हो जाएगा। 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रॉयरिटी हाउस होल्ड सर्वे (पीएचएच) राशनकार्ड 3,40,000 के करीब बनाए गए हैं, जबकि जिले में अंत्योदय राशनकार्ड 45,000 के करीब बने हैं। इसमें पूर्ति विभाग की ओर से जिले में अब तक 1,19,805 पीएचएच राशनकार्ड और 4,942 अंत्योदय राशनकार्ड का वितरण किया जा चुका है, जबकि एक लाख राशनकार्ड के कवर जिले में और आ चुके हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 96,000 पीएचएच और चार हजार अंत्योदय राशनकार्ड के कवर मिल चुके हैं। जल्द ही इन राशनकार्डों का वितरण कर दिया जाएगा। शेष राशनकार्ड कवर मिलने के बाद वितरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed