{"_id":"690275ba17236cd2a60ee75b","slug":"sons-daughter-in-law-attacked-man-after-he-refused-to-remove-cctv-cameras-from-his-house-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149915-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में लगे सीसी कैमरे नहीं हटवाए तो बेटे की बहू ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में लगे सीसी कैमरे नहीं हटवाए तो बेटे की बहू ने किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
उझानी। घर में लगे सीसी कैमरे नहीं हटवाए तो बेटे की बहू ने मायके के लोगों के साथ बुजुर्ग ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। आरोपियों को ललकारा तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने चार नामजद समेत आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र पंजाबी कॉलोनी निवासी वेद प्रकाश शर्मा (80) ने बताया कि पत्नी का निधन हो चुका है। वह भी हृदयरोगी हैं। वह अपने छोटे बेटे निशांत के साथ रहते हैं। बेटे निशांत की शादी तीन साल पहले बरेली के कर्मचारी नगर निवासी शिवानी पाठक पुत्री उमेश चंद्र पाठक के साथ की थी।
ससुर का आरोप है कि जब बेटा सुबह सात बजे काम पर चला जाता था तो बहू से मिलने एक-दो अजनबी लोग घर पर आते थे। इस बारे में बहू से पूछा तो वह दूर के रिश्तेदार कहकर बात को टाल दिया करती थी। ऐसा लंबे समय से होता आ रहा था। मजबूरी में अपने बेटे निशांत को यह बात बतानी पड़ी।
विज्ञापन
निशांत की पूछताछ पर बहू ने घर में झगड़ा किया। इसको देखते हुए उन्होंने निशांत से कहकर घर में सीसी कैमरे लगवा दिए। इसके बाद बहू मायके चली। बुलाने गए तो उसने कहा कि जब तक कैमरे नहीं हटेंगे वह नहीं जाएगी। इस पर उन्होंने कैमरे हटाने से मना कर दिया।
बुधवार की शाम 4:30 बजे अचानक शिवानी पाठक, उसके पिता उमेश चंद्र पाठक, शिवानी का भाई आयुष पाठक व शिवानी की मां व 8-10 अज्ञात लोग घर में घुस आए। घर में तोड़फोड़ करने लगे। सीसी कैमरे तोड़ दिए। विरोध किया तो सभी ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल नीरज मलिक ने बताया सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।