फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Son fatally attacks father in land dispute, arrested

Budaun News: जमीनी विवाद में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 30 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Son fatally attacks father in land dispute, arrested
मेडीकल कॉलेज में भर्ती घायल सोरन। संवाद
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव खैरातीनगर में बुधवार की शाम एक पुत्र ने जमीनी विवाद के चलते पिता पर लोहे की राॅड से जानलेवा हमला कर दिया। पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खैरातीनगर गांव निवासी सोरन सिहं और उनके पुत्र श्रीराम के बीच जमीन के विवाद को लेकर बुधवार शाम को कहासुनी हो गई। पिता ने काफी समझाने का प्रयास किया मगर श्रीराम ने पिता की बातों को अनसुना कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि श्रीराम ने पिता पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से सिर और पैर पर कई बार प्रहार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता को छोटा पुत्र मुकेश थाने लेकर आया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने छोटे बेटे की तरफ से हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed