फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Some were resolved on the spot after hearing the problems in the chaupal

अपराजिता: चौपाल

Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Some were resolved on the spot after hearing the problems in the chaupal
राजवाला सिंह - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव (बदायूं)। बृहस्पतिवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल गुप्ता ने महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं ने पथ प्रकाश व्यवस्था बदतर होने, सफाई न होने, पेयजल की समस्या आदि की शिकायतें कीं तो नगर पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर ही संबंधितों को फोन करके समस्या का निदान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में महिलाओं से संवाद करने के लिए चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां महिलाओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष से पानी, बिजली, सफाई संबंधी कई समस्याएं बताईं। अध्यक्ष ने सबसे पहले नगर पंचायत के कर्मचारियों को बुलाकर पानी व सफाई की समस्या का निस्तारण करने को कहा, बाद में दूसरे विभागों के संबंधित अधिकारियों से बात कर बिजली व राशन की समस्याओं के निस्तारण की अपील की। उन्होंने महिलाओं को बताया कि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए ईओ को शीघ्र बोर्ड की बैठक बुलाकर समस्याओं का समाधान करने को कहा गया है। बताया कि वह नगर पंचायत कार्यालय में पत्र पेटिका लगवा रही हैं। महिलाएं अपनी समस्याएं पत्र पेटी में डालें, वह उसका समाधान करेंगी।
विज्ञापन

नया हैंडपंप लगाया जाए
मोहल्ले में तीन हैंडपंप लगे हैं लेकिन वे काफी समय से खराब चल रहे हैं। इसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। उन हैंडपंपों का सही करने के साथ-साथ एक नया हैंडपंप भी लगाया जाए। - कुमकुम मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
नहीं बना आधार कार्ड
तीन बार केंद्रों पर जाकर आवेदन किया लेकिन आज तक मेरे बच्चों के ाधार कार्ड नहीं बने हैं। ऐसे में कई काम अटके हुए चल रहे हैं। इसकी वजह से किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। - - गुड्डो देवी
प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला
प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवारों को योजना का लाभ देकर उनके मकान बनाए जाएं। महिलाओं के रोजगार के लिए कुटीर उद्योग धंधों को बढ़ावा दिया जाए। - उर्मिला
--------------------------
घर से बाहर निकलना दूभर
नगर पंचायत के मार्गों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था मजबूत की जाए। गली में पक्की सड़क न होने से पानी भर जाता है, जिससे आने जाने में काफी दिक्कत होती है। वृद्ध महिलाओं के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगवाने की व्यवस्था की जाए। - राजवाला सिंह

------------------------
महिलाओं ने अपनी व मोहल्ले की समस्याओं के बारे में बताया। कुछ समस्याओं के बारे में तुरंत कर्मचारियों को निर्देशित कर निस्तारण कर दिया गया। अन्य जो समस्याएं नगर पंचायत स्तर से सही हो सकती हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जो अन्य विभागों की समस्याएं है, उनके बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की है। उन्होंने समाधान कराने की बात कही है। - शीतल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष

शीतल गुप्ता।

शीतल गुप्ता।- फोटो : BADAUN

 

गुड्डो देवी

गुड्डो देवी- फोटो : BADAUN

 

उर्मिला

उर्मिला- फोटो : BADAUN

 

महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देती शीतल गुप्ता

महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देती शीतल गुप्ता- फोटो : BADAUN

 

कुमकुम मिश्रा

कुमकुम मिश्रा- फोटो : BADAUN

 

कुंवरगांव में महिलाओं की समस्याओं को सुनती चेयरमैंन शीतल गुप्ता

कुंवरगांव में महिलाओं की समस्याओं को सुनती चेयरमैंन शीतल गुप्ता- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed