फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Some suspects arrested in woman's murder, police got important clues

महिला की हत्या में कुछ संदिग्ध दबोचे, पुलिस को मिले अहम सुराग

Thu, 21 Jan 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Some suspects arrested in woman's murder, police got important clues
बदायूं। पुलिस को महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का शक है। इससे पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड बनाई गई है, जिसकी पुष्टि के लिए जांच को भेजा गया है। पोस्टमार्टम के दौरान महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात वजीरगंज इलाके में मिथलेश (30) पत्नी उमेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर जंगल में पड़ा मिला था। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन उसकी मां ने हत्या का आरोप महिला के पति और उसके परिवार वालों पर ही लगाया था, जिससे पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों को उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दोपहर बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। रात करीब दो बजे के बाद डॉक्टरों के पैनल ने महिला का किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल पर महिला के कुछ अंडरगारमेंटस मिले थे। इससे पुलिस भी दुष्कर्म की आशंका जता रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। उसके अनुसार महिला की कई नंबरों पर लंबी बात हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि पुलिस गुरुवार को इसका खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान कराई गई वीडियोग्राफी
उघैती कांड में पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के दौरान वीडियोग्राफी नहीं कराई थी। इस पर कई सवाल उठे थे। इस मामले में पुलिस कोई सवाल नहीं छोड़ना चाहती थी। इसलिए पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।
कोई और हो सकते हैं महिला के कातिल
महिला की हत्या किसने की और क्यों की, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन शुरुआती जांच में पुलिस ने जिस तरह संदिग्धों को दबोचा है और अनुमान लगाया जा रहा है। उसके अनुसार परिवार वाले निर्दोष हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पति बेहद सीधा है। उसकी पत्नी डांट देती थी तो वह अपना मुंह नहीं खोलता था। इससे महिला जहां चाहे वहां चली जाती थी।

महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसकी गला दबाकर हत्या बताई गई है लेकिन पोस्टमार्टम में उसके साथ दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ सुराग भी मिले हैं। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
सिद्घार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed