{"_id":"66e20fd1cc0cf7ba4b025be4","slug":"solar-panels-will-be-installed-in-kendriya-vidyalaya-athletics-track-will-be-built-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125664-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: केंद्रीय विद्यालय में लगेगा सोलर पैनल, बनेगा एथलेटिक्स ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: केंद्रीय विद्यालय में लगेगा सोलर पैनल, बनेगा एथलेटिक्स ट्रैक
विज्ञापन
शेखूपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक करतीं डीएम निधि श्रीवास्तव।स्रोत-प्रश
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को शेखूपुर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक ली। विद्यालय परिसर में सोलर पैनल लगाने व एथलेटिक्स ट्रैक बनाए जाने के कार्यों का अनुमोदन किया।
उन्होंने टाॅपर बच्चों को सम्मानित भी किया। डीएम ने प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय का पीएमश्री में चयन होने पर अध्यापकों व बच्चों को बधाई दी। विद्यालय परिसर में बनाए जा रहे वोकेशनल हॉल के कार्यों की प्रशंसा की। इस वोकेशनल हॉल में बच्चों को सिलाई, कढ़ाई, जरदोजी, मूर्ति कला आदि बनाना सिखाया जाएगा।
उन्होंने विद्यालय में 25 केवीए का सोलर पैनल व 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक बनाए जाने का अनुमोदन दिया। उन्होंने विद्यालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कहां। डीएम ने प्रबंध समिति की बैठक के बाद 12 वीं के कला वर्ग की टॉपर नेहा परवीन, विज्ञान वर्ग के क्रिश शाक्य व वाणिज्य वर्ग की तनिष्का गुप्ता, 10 वीं के टॉपर निखिल यादव को प्रशस्ति पत्र दिए।
विज्ञापन
वहीं शत प्रतिशत परिणाम वाले चार अध्यापकों को भी सम्मानित किया। डीएम को विद्यालय की ओर से बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग भेंट की गई। इस मौके पर एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय धीरज सिंह, अध्यापक संगीता सक्सेना आदि मौजूद रहे।