{"_id":"68af5933c083f8d6710e8aa6","slug":"soil-was-again-dumped-on-the-narrow-road-for-bypass-construction-congressmen-protested-badaun-news-c-123-1-sbly1035-145828-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइपास निर्माण के लिए फिर डाली सकरी रोड पर मिट्टी, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइपास निर्माण के लिए फिर डाली सकरी रोड पर मिट्टी, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उझानी में सकरीजंगल रोड पर एनएचएआई के अफसरों से बात करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव। स्रोत: प
- फोटो : संवाद
उझानी। छह लेन बाइपास निर्माण के दौरान मिट्टी भराई से सकरीजंगल रोड फिर से बंद हो गया। इसलिए ग्रामीणों और कांग्रेसियों ने एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसके बाद रोड से मिट्टी हटाई गई।
ब्लॉक क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले सकरीजंगल रोड पर बुधवार सुबह में डंपर और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से मिट्टी डालने का काम फिर शुरू हुआ। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव को फोन करके बुला लिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डंपर और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को भी लौटा दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एडीएम एफआर वैभव शर्मा से फोन पर बात कर उन्हें सड़क बंद होने की स्थिति में ग्रामीणों की दिक्कत से भी अवगत कराया।
इसके बाद एनएचएआई के अधिकारी अंकुर सिंह और निर्माण एजेंसी के कर्मी अजय यादव ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। एक घंटे तक वार्ता के दौरान ही जेसीबी मंगाकर सकरीजंगल रोड से मिट्टी हटाने का काम शुरू हुआ तो प्रदर्शनकारी शांत हुए। एनएचएआई के अफसरों ने अंडरपास बनाने का भरोसा दिला है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर रोड बंद किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। मंगलवार को भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ग्रामीणों में आक्रोश बरेली- मथुरा हाईवे को छह लेन किए जाने के लिए छतुइया के पास से गंगोरा के नजदीक तक बाइपास का निर्माण करीब दो महीना पहले शुरू हुआ था। अढ़ौली के प्रधान पोप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह प्रदर्शन के दौरान उनसे वायदा किया गया था कि सकरीजंगल रोड बंद नहीं किया जाएगा। इसके बाद भी एनएचएआई के अफसरों ने रोड पर फिर से मिट्टी डाल दी। इससे ग्रामीणों ने आक्रोश है।