{"_id":"67096969dda16c1af2084316","slug":"sohanpal-was-walking-with-a-sword-in-front-of-the-police-station-badaun-news-c-123-1-bdn1006-127553-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: थाने के सामने तलवार लेकर टहलता रहा था सोहनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: थाने के सामने तलवार लेकर टहलता रहा था सोहनपाल
विज्ञापन
कुंवरगांव। क्षेत्र में यदि पुलिस पेट्रोलिंग कर रही होती तो शायद हमलावर अधेड़ तीन लोगों पर तलवार से जानलेवा हमला न कर पाता। हमलावर खुलेआम तलवार लेकर काफी देर तक नगर की सड़कों पर घूमता रहा। थाने के सामने से भी गुजरा, लेकिन पुलिस को खबर तक नहीं लगी।
हमलावर नगर का ही रहने वाला सोहनपाल था। पुलिस का कहना है कि वह नशेड़ी है। कुछ साल पहले तक वह रामलीला में छोटे कलाकार की भूमिका में काम किया करता था। तभी से उसके पास धारदार तलवार है। बुधवार की रात वह तलवार लेकर घर से निकला। थाने से चंद कदम की दूरी पर सोहनपाल ने एक बोर्ड पर प्रहार किया, उसे क्षति पहुंचाने के बाद नगर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। फिर औरंगाबाद खालसा गांव में दो लोगों को जख्मी कर दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस सड़कों पर रात में गश्त नहीं कर रही है। पुलिस अगर सतर्क होती तो रात में ही सोहनपाल पकड़ा जाता।