{"_id":"698f67734debe75f260e9451","slug":"society-must-rise-above-caste-discrimination-and-unite-badaun-news-c-123-1-bdn1036-157219-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: समाज को जातिपात के भेदभाव से उठकर एकजुट होना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: समाज को जातिपात के भेदभाव से उठकर एकजुट होना होगा
विज्ञापन
दातागंज में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता। स्रोत-आयोजक
दातागंज। रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित लॉन में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘हिंदू सम्मेलन’ हुआ।
मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 शिवानंद महाराज ने कहा कि समाज को जातिपात के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। उन्होंने नई पीढ़ी को संस्कारित करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता डॉ. हरीश रौतेला (क्षेत्रीय सह संपर्क प्रमुख) ने हिंदू समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति पर प्रकाश डालते हुए समाजहित में संगठित रहने की आवश्यकता बताई। विशिष्ट अतिथि मधुसूदनाचार्य व गीता सिंह ने भी धर्म एवं संस्कृति की रक्षा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं विधायन समिति के सभापति राजीव सिंह बब्बू ने सम्मेलन में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकता के लिए ऐसे आयोजन प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम का संयोजन विनोद अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता कृष्ण पाल शर्मा ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा नैना गुप्ता, अनूप गुप्ता, सुबोध गुप्ता, आसित, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।