फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Snake's X-ray done in Delhi, spine found broken

Budaun News: दिल्ली में हुआ नाग का एक्स-रे, टूटी निकली रीढ़ की हड्डी

Tue, 10 Oct 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 10 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Snake's X-ray done in Delhi, spine found broken
बदायूं। शहर सटे गांव सिलहरी में रेस्क्यू के दौरान घायल हुए नाग का दिल्ली में इलाज शुरू हो गया है। सोमवार को उसका एक्स-रे कराया गया। इसमें रीढ़ की हड्डी टूटी होने की पुष्टि हुई। हड्डी जोड़ने के लिए टेपिंग कर दी गई है। नाग के स्वस्थ होने में एक सप्ताह लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पशु मित्र विकेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिलहरी में दुकानदार आदर्श राठौर साफ-सफाई कर रहे थे, तभी गर्डरों में छिपा नाग निकल आया था। दुकानदार की सूचना पर पशु मित्र पहुंच गए। गर्डर उठाकर पकड़ने की कोशिश के दौरान नाग ने हमला कर दिया, इससे दुकानदार के हाथ से गर्डर छूटकर नाग के ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पशु मित्र ने इसकी सूचना भाजपा सांसद मेनका गांधी को मेल पर दी। इस पर सांसद ने नाग को दिल्ली वाइल्ड लाइफ एसओएस भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पशु मित्र ने किराये के वाहन से नाग को दिल्ली ले जाकर भर्ती करा दिया। विकेंद्र ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में नाग का एक्स-रे कराया गया। इसमें गर्डर गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। भोजन में नाग को अंडे और चूहे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed