फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Snake deity was worshipped with curd, ghee and honey, wishing relief from troubles

Budaun News: दही, देशी घी और शहद से हुई नाग देवता की पूजा, कष्टों से निवारण की कामना

Wed, 30 Jul 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Snake deity was worshipped with curd, ghee and honey, wishing relief from troubles
नाग देवता की मठिया बाहर लगी भक्तों की कतार।संवाद
बदायूं। जिले भर में नाग पंचमी का त्योहार धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में दही, देशी घी और शहद से नाग देवता की पूजा हुई। इसके साथ ही लोगों ने जलाभिषेक कर दूध अर्पण किया।
विज्ञापन

नगला मंदिर में सुबह सुबह पांच बजे से ही भक्तों की लाइन लग गई। इस दौरान मंदिर के अंदर जाने में भक्तों को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। भक्त वैशाली ने बताया कि पूरे सावन उपवास रखा है। नाग पंचमी में पूजन के लिए एक दिन पहले से पूरी कर ली थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दूध, दही, शहद, चालव, हल्दी सहित अन्य पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंची थीं। इसी तरह भक्त आरती देवी ने बताया कि हर बार नाग पंचमी में वह विशेष पूजन करती हैं। उन्होंने बताया कि नाग देवता की कृपा से ही पूरा परिवार खुशहाल है। वहीं, इसी मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसी तरह गौरी शंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

---
औरछी। नागपंचमी पर्व पर खेड़ा दास गांव में नाग देवता की पूजा अर्चना की गई। नाग देवता के मंदिर जाकर दूध चढ़ाया गया। आसपास के गांव के लोगों की यहां खासी भीड़ रही। वहीं से उपलों पर मिट्टी डालकर गेहूं व जौ बोये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुंवरगांव। नागपंचमी पर देहात व नगर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध चढ़ाया। साथ ही नाग देवता की पूजा की। नगर के ग्राम देवता मंदिर, ब्रह्मदेव मंदिर, गंज चौराहे के पास स्थित शनि मंदिर, खाटू श्याम धाम मंदिर में काफी भीड़ रही। इसके अलावा लोग ग्राम देवता मंदिर के बराबर से एक खेत से मिट्टी को घर ले गए। जिसमें भुजरियों को बोया गया।

--
नागेश्वर देव के स्वरूप में किया महाकाल का शृंगार

बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में सोमवार की रात भक्तों ने यहां महाकाल का शृंगार नागेश्वर देव के स्वरूप में किया। भव्य दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में यहां शृंगार करने वाले विनय प्रकाश वाष्र्णेय व उनके परिवार को समिति के पदाधिकारियों का महाकाल का पटका पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुन्नालाल, उमेश चंद्र हनी, कुलदीप वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, तपन वाष्र्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी बाबा महाकाल का शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। बाद में बाबा महाकाल की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। संवाद

नाग देवता की मठिया बाहर लगी भक्तों की कतार।संवाद

नाग देवता की मठिया बाहर लगी भक्तों की कतार।संवाद

नाग देवता की मठिया बाहर लगी भक्तों की कतार।संवाद

नाग देवता की मठिया बाहर लगी भक्तों की कतार।संवाद

नाग देवता की मठिया बाहर लगी भक्तों की कतार।संवाद

नाग देवता की मठिया बाहर लगी भक्तों की कतार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed