फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   smog after two or three daya

तीन दिन से खिल रही धूप, आने वाले दिनों में वातावरण में छाएगी धुंध

Tue, 01 Dec 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
smog after two or three daya
बदायूं। तीन दिन से लगातार धूप खिलने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। हालांकि, प्रदूषण बढ़ने के कारण वायु मंडल में धुंध छाने का खतरा बना हुआ है। मौसम के जानकारों का कहना है कि इस तरह से मौसम ज्यादा दिन तक साफ रहने की संभावना काफी कम है। दिसंबर के पहले सप्ताह से मौसम में काफी बदलाव आएगा। धूप खिलने से वायु में नमी कम हो गई है। ऐसे में धूल और धुआं के सूक्ष्म कणों की वायु मंडल में मात्रा लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को पूरा दिन आसमान साफ रहा। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी मौसम साफ था। शुक्रवार से पहले तीन दिन तक लगातार आसमान में बादल और धुंध के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। सर्द हवाओं ने भी काफी परेशान किया। मौसम के जानकारों का कहना है कि वायु मंडल में धुंध छाने का प्रमुख कारण प्रदूषण है। इन दिनों धूप खिलने के साथ हवाओं की रफ्तार भी कम हो गई है। अगर हवाओं की रफ्तार बढ़ती है तब मौसम साफ होगा इसके साथ ही तापमान भी गिरेगा। जिस तरह से मौसम करवट ले रहा है उससे साफ होता है कि आने वाले दिनों में कई दिन तक सूरज नहीं दिखेगा। आसमान में धुंध और बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना भी बनी हुई है। सप्ताह की शुरूआत में तीन दिन तक बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना बढ़ गई थी, लेकिन बाद में तेज हवाओं के कारण बदायूं में बारिश नहीं हुई। हालांकि, आस-पास के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार को बूंदाबांदी और बारिश हुई है। इसी बारिश के कारण आसमान में छाई धुंध कम हो गई है और मौसम साफ हुआ है। एक दो दिन और मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलने की उम्मीद है। उसके बाद धुंध और कोहरे की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

अवकाश के दिन धूप सेंकते नजर आए लोग
- रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन मौसम पूरी तरह से साफ होने और धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिली है। रविवार को लोग घरों की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। रविवार को अवकाश के दिन ज्यादातर बाजार तो बंद रहे, लेकिन मौसम साफ रहने के कारण सड़कों पर रौनक रही। लोगों ने अपने काम निपटाए। मौसम के जानकारों का कहना हे कि सोमवार और मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा। इसके बाद वातावरण में धुंध छाने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed